बिलासपुर : नशे में दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते है, इसलिये कई बार युवतियों को ऐसी स्थिति में सतर्क रहना चाहिये, वहीं सामने आये मामले के अनुसार कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस विवाद के दौरान पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश किए जाने की बात भी पुलिस को बताई है।
मामले में बिलासपुर की युवती की शिकायत के आधार पर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चक्करभाठा पुलिस ने बिल्डर नरेन्द्र खत्री सहित चार लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। जिसको लेकर युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि काम के सिलसिले में वर्ष 2023 में बिल्डर नरेन्द्र खत्री से पहचान हुई थी। बताया गया है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। इसके बाद घुमाने के बहाने आरोपी युवती को लोरमी और फिर गोवा समेत कई जगहों पर ले गया था।
पीड़िता के मुताबिक, गोवा में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर दुष्कर्म के बाद कान्हा किसली समेत अन्य स्थानों पर भी ले जाकर आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया, फिर पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो बिल्डर ने शादी से इंकार करने के साथ उसके साथ मारपीट भी की और धमकी भी दी। इस पूरे विवाद के दौरान युवती ने आत्महत्या की भी कोशिश किए जाने की बात पुलिस को बताई है। वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी।



