छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डिम्पल शर्मा को नियुक्त किया गया।

मोनू आहूजा/रायपुर : छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश दरयानी ने महिला विंग पदों की नियुक्ति की, जिसमें भावना कुकरेजा को छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डिम्पल शर्मा को नियुक्त किया गया। जिसमें समाज के प्रमुख जनों ने आपस में बैठकर यह निर्णय लिये इसमें आसुदाराम वाधवानी अमर पारवानी , बलराम आहूजा, महेश रोहारा, कैलाश बालानी, सुभाष बजाज, तनेश आहूजा, महेश दरयानी शामिल हुये। इस महिला विंग को बनाने का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं समाज से जोड़कर समाज को भी उनका योगदान मिल सके, इसी उद्देश्य से इसका गठन किया गया है, नारी शक्ति ही समाज को मजबूत बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दे सकती है। उपरोक्त जानकारी सुभाष बजाज ने माचिस मीडिया को दी।