सामानों को ठंडा रखने वाली फ्रिज में हुआ ब्लास्ट, गर्म होकर फटी, पारा 46 पार, बरतें सावधानी।

बिलासपुर : गर्मी इस तरह बढती जा रही है कि अब इसे मशीनें भी नही सह पा रही है, वहीँ तापमान को ठंडा रखने वाली मशीनें भी बिजली से चलने के कारण खुद भी जरूरत से ज्यादा गर्म हो रही है। भयानक गर्मी में आग लगाना और एसी फटना जैसे आम बात हो गई है, वहीँ फ्रिज फटने की घटना भी सामने आ गई है, जिसके फटने से परिवार बाल-बाल बचा है। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है, वहीँ दिल्ली में 50 डिग्री पार हो गया है पारा। जहाँ सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले डोंगरगढ़ में तापमान 43 डिग्री था, वहीँ राजधानी रायपुर में पारा आज 45 डिग्री रहा, वहीँ बिलासपुर जिले में पारा अब 46 पार कर गया है। जहां भीषण गर्मी की वजह से घर में रखे फ्रिज के कम्प्रेशर में अचानक से ब्लास्ट हो गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ब्लास्ट होने के बाद घर मे मौजूद लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकलर अपनी जान बचाई। 

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस हादसे में किसी तरह से पूरा परिवार बाल-बाल बचा। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में घर का फ्रिज, टीवी और सोफा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। धमाका काफी भयानक था, जिसकी आवाज आसपास के कई घरों तक गई।

दुर्ग में भी भीषण गर्मी से एक महिला की मौत :

दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है। इस समय गर्मी इतनी भयंकर है कि लोगों को अपना बचाव करना चाहिये बेवजह धूप में जाने से बचना चाहिये। अपने एसी – फ्रिज को निरंतर जांच करते रहना चाहिये, जरूरत ना हो तो दोपहर में बंद रखें अथवा कम प्रयोग करें।

मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है। अगले दो घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बालोद, बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर चांपा, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायगढ़, राजनांदगाव, सक्ति, सारंगढ-बिलाईगढ़ में हीट वेव चलने की संभावना जताई है।