वरुण धवन बने पिता, घर में नन्ही परी ने दी दस्तक, सेलेब्स दे रहे हैं बधाई….।

खेल /मनोरंजन : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल की खुशी इस वक्त सातवें आसमान में पहुंच गई है। दरअसल नताशा दलाल ने सोमवार रात एक नन्हीं परी को जन्म दिया है। बता दें वरुण धवन और नताशा दलाल परेंट्स बन गए हैं। शादी के दो साल बाद वरुण-नताशा के घर एक प्यारी सी परी ने दस्तक दी है। कपल को सेलिब्रिटीज समेत फैंस ने भी ढ़ेरों बधाईयां देनी शुरू कर दी है।

धवन और दलाल परिवार इन दिनों न्यू बोर्न बेबी की खुशियां मना रहे हैं। कपल ने 3 जून को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। नताशा-धवन के परेंट्स बनने की खबर मशहूर फिल्ममेकर और वरुण धवन के पिता डेविड धन ने फैंस के साथ शेयर की। जिसके बाद सेलेब्स और फैंस के बधाईयों का तांता लग गया है। बता दें अलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, करण जौहर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई सेलिब्रिटीस ने कपल को घर में आई नए मेहमान के लिए शुभकामनाएं दी है। वरुण धवन ने बेटी के जन्म के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

आलिया ने बड़े खास अंदाज में दिया कपल को बधाई :

आलिया भट्ट और वरुण धवन की सालों की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। इंडस्ट्री में एक ही साथ डेब्यू करने वाले आलिया और वरुण काफी पुराने दोस्त हैं। दर्शकों को दोनों की दोस्ती बेहद पसंद आती है। वरुण के पिता बनने के बाद आलिया भट्ट ने बेहद खास अंदाज में कपल को बधाई दी है। आलिया ने अपने दोस्त के पिता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए एक प्यार भरा मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा है, “खुशी, खुशी और खुशी। एक और छोटी लड़की जो दुनिया पर राज करने जा रही है। प्रिय नेट और वीडी को बधाई।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इस साल की शुरुआत में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा :

बता दें साल 2024 की शुरुआत में 18 फरवरी को वरुण धवन ने नताशा की प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के लिए अपनी पत्नी नताशा दलाल के बेबी बंप को चूमते हुए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में कपल की प्यारी सी मुस्कान को साफ-साफ देखा गया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘नताशा प्रेग्नेंट हैं, आपके आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस ने ढ़ेर सारा प्यार बरसाया था।