सवारी बस ने मारा ब्रेक तो पीछे आ रहे ट्रेलर का कंटेनर पलटा बाईक सवार पर, सामने आई ये दहलाने वाली खबर….।

रायपुर : दुपहिया सवारों को आसपास चल रहे भारी वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाकर चलना चाहिये, कभी ऐसा नहीं सोचना चाहिये की किस्मत में लिखा था इसलिये ऐसा हुआ, जबकि वाहन चलाते समय लोग हड़बड़ी में रहते है, और दुर्घटना के शिकार हो जाते है। खबर है कि राजधानी के नेशनल हाइवे में एक बाईक सवार के ऊपर एक कंटेनर पलट गया। जिससे बाईक सवार के शरीर का आधा हिस्सा कंटेनर के नीचे आ गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस पहुंची और युवक को बाहर निकाल कर AIIMS अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि बाईक कंटेनर के बाजू से निकल रहा था, तब कंटेनर के आगे चल रही सवारी बस ने अचानक से ब्रेक मार दिया, तो कंटेनर वाले को भी ब्रेक मारना पड़ा , जिसके कारण ट्रेलर में लोड कंटेनर संभल नहीं सका और बाजू में चल रहे बाईक सवार के उपर ही पलट गया।

उक्त घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक बाईक सवार युवक तेलीबांधा ब्रिज से संतोषी नगर की तरफ आ रहा था। तभी उसके पास से एक कंटेनर लोड ट्रेलर गुजर रहा था। ट्रेलर के सामने से जा रही सवारी बस ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिसके बाद ट्रेलर ने भी ब्रेक मारा तो उसमें लोड कंटेनर बाईक सवार के ऊपर पलट गया। जिससे युवक के शरीर के कमर का निचला कंटेनर के नीचे बुरी तरह से दब गया, घटना में युवक को कितनी चोट लगी है कह पाना मुश्किल है, लेकिन कमर को लेकर उसको चोट बताई गई है। इस दौरान कंटेनर के नीचे फंसा युवक मदद के लिए दर्द में तड़पता दिखा। आसपास से गुजरते लोग मदद के लिए रुके लेकिन कंटेनर के भारी होने की वजह से कोई कुछ नहीं कर सका।

हाइवे पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें :

छोटी छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

लोगों इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। इसके बाद लोग क्रेन का इंतजार करने लगे। सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। युवक को गंभीर हालात में एम्स अस्पताल भिजवाया गया है। इस दौरान तेलीबांधा से संतोषी नगर चौक के बीच नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगती रही। पुलिस भीड़ को हटाने के लिए लगातार कोशिश करते दिखी। फिलहाल इस मामले में टिकरापारा पुलिस घायल युवक की पहचान में जुटी हुई है। युवक का एम्स में इलाज चल रहा है, स्थिति काफी गंभीर बताई गई है।