30 जून तक राशनकार्ड नवीनीकरण अनिवार्य, वरना होगा ऐसा….।

रायपुर : राशनकार्ड को लेकर सरकार ने अंतिम सूचना जारी कर दी है, जिन भी लोगों ने अब तक अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण नहीं करवाया है। वे जल्द इसे पूरा कराने कोशिश करें, क्योंकि 30 जून तक नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। राज्य में करीब 77 लाख राशनकार्डधारी है। इनमें से करीब 70 लाख राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण करवाया है, जितने राशनकार्डधारी है, उसमें से आधे लोगों ने भी नवीनीकरण नहीं करवाया है। बचे हुए राशनकार्डधारियों को 30 जून तक नवीनीकरण करवाना है। नवीनीकरण करवाने वालों में बीजापुर जिला पहले स्थान पर है। खाद्य विभाग के एप और राशन दुकान में जाकर आप भी अपने कार्ड का नवीनीकरण करवा सकते हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण बेहद ही सरल तरीके से होगा।