स्टंटबाज युवकों पर हुई कार्यवाही, बीते दिनों वायरल हुआ था विडियो, देखें।

बिलासपुर : स्टंटबाज लगातार लोगों की जान मुसीबत में डाल रहे है, उट-पटांग तरीके से वाहन चलाकर रील बनाते है, और फिर सोशल मीडिया में वायरल भी कर देते है, ये कई बार उनके खुद के लिये मुसीबत खड़ा करने वाला काम होता है। ऐसे ही बीते दिनों कार के सनरूफ से बाहर निकलकर मस्ती करने वालों का विडियो वायरल हो गया, जिसको लेकर शहर में खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है। बीते 9 अगस्त की रात के लगभग 9 बजे गांधी चौक से जगमल चौक की ओर क्रेटा कार को तेज रफ्तार में खतरनाक स्टंट करते हुए विडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है 

मोटर व्हीकल एक्ट और BNSS की धारा के तहत मामला दर्ज :

जसपाल सिंह धिरही निवासी चौहाधामा मस्तुरी जिला बिलासपुर। शिवेश सिंह,निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर। प्रियांशु बकसेल, थाना सिरगिट्टी क्षेत्र बिलासपुर। इन युवकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 112 / 183 (1,A) के तहत चालानी कार्यवाही कर 3000 रुपये का जुर्माना लगाया है और BNSS की धारा 126, 135(3) के तहत मामला दर्ज किया है । पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर उनकी कार को जब्त कर लिया है, उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

कान पकड़वाकर मँगवाई माफी :

कोतवाली थाना प्रभारी एसआर साहू ने इन युवकों को भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की कसम खिलाई और कान पकड़वाकर युवको से माफी भी मंगवाई। बिलासपुर पुलिस ने इस घटना के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी और खतरनाक ड्राइविंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही की जायेगी, पुलिस की लगातार कार्यवाही के बाद भी युवा इन हरकतों से बाज नहीं आ रहे है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA