वेज डोमिनोज पिज्जा के आर्डर में परोस दिया नॉनवेज पिज्जा, विडियो वायरल होने के बाद हो गई कार्यवाही।

रायपुर : बाहर के खानपान से बचना काफी जरुरी है, स्वाद के चटकारे को लेकर आदमी बीमारियों का शिकार भी हो जाता है, वहीँ बाहरी खान-पान में स्वच्छता की काफी कमी होती है। वहीँ वेज और नॉनवेज में कई बार मिलावट हो ही जाती है, लेकिन लापरवाही से अगर शाकाहारी आदमी के खान-पान में मांस आदि का टुकड़ा चला जाये तो उस बड़ी परेशानी हो जाती है। ऐसे ही तेलीबांधा क्षेत्र के एक पिज्जा सेंटर में खाद्य विभाग ने छापा मारा और वहां मौके पर वेज और नॉनवेज आइटम एक ही जगह बनाया जा रहा था। इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। यहाँ पर इसको लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि डोमिनोज पिज्जा के आउटलेट में वेज पिज्जा ऑर्डर करने पर नॉनवेज पिज्जा परोस दिया गया। उपभोक्ता ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने पिज्जा स्टोर में छापा मारा, जहाँ उक्त मामला सही पाया गया। इसके बाद स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

डोमिनोज, KFC के एक ही किचन में पक रहा था वेज-नॉनवेज :

आपको बता दें कि जुलाई महीने में भी खाद्य विभाग ने दुर्ग जिले के डोमिनोज, पिज्जा हट, केएफसी, मैकडॉनल्ड्स जैसी आउटलेट्स में छापा मारा था। जहां एक ही किचन में वेज-नॉनवेज बनाया जा रहा था। अब रायपुर में वेज पिज्जा के बदले नॉन वेज पिज्जा मिलना भी ऐसी ही गड़बड़ी की ओर आशंकित करता है। इस मामले को लेकर जब खाद्य विभाग ने जब मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज में छापा मारा तो पता चला कि एक ही किचन में वेज-नॉनवेज बनाया जा रहा था। एक ही कुक मशीन में वेज-नॉनवेज दोनों तैयार करते पाए गए। तीनों इंटरनेशनल ब्रांड के संस्थान में कई अनियमितताएं पाई गई थीं।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य एवं औषधि नियंत्रक विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. अजय शंकर कनौजिया कार्यवाही करने पहुंचे। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ पांडे, एहसान तिग्गा, साधना चंद्राकर के संयुक्त दल ने निरीक्षण किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। वेज-नॉनवेज स्टोरेज एरिया और स्टोरेज अलग नहीं बनाया गया है।

वहीँ रायपुर के एक युवक ने पिज्जा आर्डर किया तो उसका पिज्जा घर नहीं पहुंचा, काफी देर इंतजार करने के बाद पता चला कि लोकेशन के आधार पर पिज़्ज़ा इंदौर पहुँच गया था, गनीमत ये रही की उसने पेमेंट पहले से नहीं किया था।