क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान भड़की नाजिया इलाही पर, सामने आया ये विवाद जो आपको हैरान कर देगा।

नई दिल्ली/सोशल मीडिया : नाजिया इलाही खान आज वैश्विक स्तर पर प्रसिद्द है, ये पेशे से वकील है और साथ भाजपा की नेता भी, इनकी तथ्यात्मक बातों को भारत और पाकिस्तान के लोग बड़े चाव और गहरे ध्यान से सुनते है, आज भारत में तो कम से कम ये किसी नाम की मोहताज नहीं है, वहीँ वो अपनी बातें निडर होकर खुले मंच पर रखती है, वहीँ फिर कुछ बातों को लेकर विवाद भी खड़ा हो जाता है, ऐसा ही कुछ नाजिया इलाही खान के साथ होने लगा है। मामला है चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी शिवम दुबे की बीवी अंजुम खान ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेता नाजिया इलाही के खिलाफ पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में यूजर्स से अपील की है कि वह इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा फैला। अंजुम का इल्जाम है कि इलाही ने प्रोफेट मोहम्मद के बारे में गलत बयानबाजी की है।

अंजुम ने शेयर की पोस्ट :

अंजुम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “नबी की शान में गुस्ताखी होने पर आपको गुस्सा नहीं आता, तो आपका ईमान मर चुका है। अगर आपका ईमान जिंदा है तो रीपोस्ट करके मेरे साथ लिखिए।” पोस्ट में भाजपा नेता शाजिया इलाही का फोटो है। उस पर बॉयकाट का सिंबल बना हुआ है, और नाजिया का विरोध करने की बात कही जा रही है। अंजुम ने आगे लिखा कि “अब नाजिया इलाही के खिलाफ कार्यवाही करने का वक्त आ गया है। मुसलमानों के खिलाफ बोलते-बोलते वह प्रोफेट मोहम्मद स0. के बारे में भी बेहूदा बात कर रही है।”

नाजिया इलाही का बयान

ख्याल रहे कि नाजिया इलाही खान हाल ही में एक मीडिया चैनल से उस विवाद के बारे में बात कर रही थीं, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने होटल मालिकों को हुक्म दिया था कि वह अपने होटल पर मालिक के नाम की नेम पलेट लागएं। नाजिया ने कहा था कि अगर मुसलमान हिंदू नाम रखकर खाना बेचेंगे, तो हिंदू मुस्लिम नाम रखकर खाना बेचेंगे। इसी के साथ उन्होंने प्रोफेट मोहम्मद के खिलाफ बयानबाजी की थी। उन्होंने आगे कहा कि “इसके बाद फिर ये नहीं होना चाहिए कि ‘गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा’.” नाजिया इलाही ने आगे कहा कि “यहां थूक जिहाद के मामले होते रहते हैं। मुसलमान अपना नाम छिपा रहे हैं।”

नाजिया का बयान :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

वहीँ अंजुम के जवाब में नाजिया इलाही ने लिखा कि “अरे मैडम आपने एक हिंदू से शादी की है। इस्लाम, शरिया के मुताबिक अब आप इस्लाम का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय क्रिकेटर और CSK खिलाड़ी शिवम दुबे की पत्नी, @IamShivamDube आप मेरे खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाली एक भड़काऊ, झूठी, मनगढ़ंत कहानी पोस्ट कर रही हैं. @JayShah इस खिलाड़ी पर नज़र रखें क्योंकि यह मनगढ़ंत कहानी तेलंगाना से @RahulGandhi के निर्देशों के तहत फैलाई जा रही है। यह महिला कांग्रेस @BCCI @myogiadityanath @DelhiPolice का हिस्सा हो सकती है।”

पहले भी दिया विवादित बायान :

नाजिया इलाही इससे पहले भी विवादित बयान दे चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने एक याचिका दायर की थी। इसमें मांग की गई थी कि किसी भी मुस्लिम लड़की को बारहवीं कक्षा पूरी करने तक शादी करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। हालांकि, उनकी याचिका को कलकत्ता हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। सोशल मीडिया और यूट्यूब में नाजिया के बाद बेतहाशा व्यूवरशिप पाते है। इनके बयानों के बाद लोग इन्हें धमकियाँ भी लगातार देते है। इन्होने कई बार सवाल उठाया है कि पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, अफगानिस्तान सहित सऊदी अरबिया के इस्लाम में इतना फर्क क्यूँ है, क्या सबका इस्लाम अलग-अलग है, इसी प्रकार के बयानों को लेकर अक्सर ये सोशल मीडिया में छाई रहती है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/