विदिशा(म.प्र.) : जिले के लटेरी तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के समारोह के कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निरीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक छात्र के हिरासत में भी लिया है।
कार्यक्रम में बनी विवाद की स्थिति :
भाजपा नेता संजय जैन अत्तू ने बताया गुरुवार को जनपद परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर कुछ छात्र भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, इसी दौरान एक धर्म विशेष के लोगों और छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए, जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर ही विवाद की स्थिति बन गई।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
नारे लगाने वाले छात्र को हिरासत में लिया :
जिस पर पुलिस ने मौके से ही एक छात्र को पकड़ लिया, बाकी लोग भाग गए। भाजपा ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है।



