रायपुर : राजधानी में देह व्यापार अपने चरम पर है, लगातार देह व्यापार से जुड़े हुये पकड़ में आते रहते है, यहाँ दलाल काफी सक्रिय है, कई बार इनके सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में आते है, उसके जरिये ही उनका कारोबार चलता है, जानकारी मिलने पर पुलिस भी लगातार कार्यवाही भी कर रही है। ऐसे ही रायपुर में पुलिस ने देहव्यापार के मामले में मरीन ड्राइव तेलीबांधा स्थित होटल शीतल में छापा मारकर 11 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में कोलकाता, हरियाणा, उड़िसा और छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। सभी युवतियों को मोटी रकम का लालच में रायपुर बुलाया गया था। ये सभी लड़कियां यहाँ पुलिस की गिरफ्त में आ गई।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम और साईबर पुलिस की टीम को तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल शीतल में देहव्यापार की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसएसपी संतोष सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। जिसके बाद पुलिस की टीम ने होटल में छापामार कार्यवाही की। इस दौरान अलग- अलग कमरों में 7 पुरूष और 9 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। जिसके बाद पुलिस इन सभी 16 लोगों को पकड़कर तेलीबांधा थाने लाई, पुलिस ने सभी से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि, युवतियों को दलाल ने मोटी रकम देने के नाम से रायपुर बुलाया था। होटल में युवतियों को रूकवाया गया था। ग्राहकों को वाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेज कर सौदा किया जाता था। पुलिस के छापे से पहले भी ग्राहक होटल पहुंचे हुये थे, जिन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है और उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं –
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
1. दीपक वर्मा पिता जितेन्द्र वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी लोधीपारा मुरराभट्टी सोनकर किराना स्टोर के पास थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।
2. तामेश्वार दास मानिकपुरी पिता स्व. मोहर दास मानिकपुर उम्र 47 वर्ष निवासी दलदल सिवनी एकता चौक रावण मूर्ति के पास थाना पंडरी जिला रायपुर।
3. दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 वर्ष निवासी माता मंदिर के सामने विकास नगर देवपुरी थाना न्यू राजेन्द्र जिला रायपुर।
4. प्रथम सिंघानिया पिता स्व. सुभाष सिंघानिया उम्र 31 वर्ष निवासी अविनाश आशियाना ब्लॉक एच मकान नंबर 219 थाना कबीर नगर जिला रायपुर।
5. सत्यवान ताण्डी पिता वासुदेव ताण्डी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट बीरपारा थाना गोमु मुण्डा जिला बालांगीर उडिसा। हाल पता रिलैक्स होटल नहर पारा थाना गंज जिला रायपुर।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



