बलौदाबाजार : बलौदाबाजार हिंसा के बाद गिरफ्तारियों का दौर जारी है। बलौदाबाजार आगजनी घटना में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बलौदाबाजार निवासी पंकज उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया है, उस पर आरोप है कि पंकज मरैया भी 10 जून को घटित आगजनी की घटना में शामिल था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया है। घटना में शामिल आरोपी नगर पालिका का कांग्रेस पार्षद पंकज उर्फ गोल्डी है। बताया जा रहा है कि, आरोपी 10 जून की घटना के बाद से फरार था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 178 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बैद्यनाथ धाम में साधु बनकर छुपा था आरोपी :
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार नगर के वार्ड नम्बर 16 का पार्षद व कांग्रेस नेता गोल्डी मरैया बैद्यनाथ धाम में साधु का भेष बदलकर छुपा हुआ था। बलौदा बाजार पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया है। बलौदाबाजार आगजनी की घटना में वह शामिल था. इसके अलावा बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में इसका छोटा भाई भी शामिल था, जो कि अभी जेल में बंद है.
दरसअल, 10 जून को हुई हिंसा में शहर में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार कार्यवाही करने में जुट गई। पुलिस ने इस मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस द्वारा 178 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलाश जारी है।
भीम आर्मी क्रांतिवीर का संस्थापक किशोर नवरंगे गिरफ्तार :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
इस हिंसा मामले में पुलिस ने भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। जिले में हिंसा और प्रदर्शन के बाद से ही किशोर नवरंगे भी फरार चल रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवरंगे ने ही 10 जून को धरना और रैली का आयोजन किया था। किशोर नवरंगे के ही आह्वान पर प्रदेशभर से समाज के लोग बलौदाबाजार पहुंचे थे। जिले में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस किशोर नवरंगे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावनाएं हैं। इस घटना के बाद राज्य में राजनैतिक बवाल भी शुरू हो गया था।
बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में जमकर हुआ था बवाल :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
10 जून 2024 को बलौदाबाजार में समाज विशेष के आयोजित धरना प्रदर्शन में जमकर उत्पात हुआ था। भीड़ ने गुस्से में आकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट की। इतना ही नहीं बलौदाबाजार बदमाशों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था। वहीं पूरी बिल्डिंग धूं-धूं कर जल गई थी। घटना के बाद धरना प्रदर्शन में शामिल आरोपियों और उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित की थी, पुलिस तब से संभावित जगहों पर लगातार दबिश देकर संदिग्धों और आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है बदमाशों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। वहीं पूरी बिल्डिंग धूं-धूं कर जल गई थी। इस घटना के कुछ घंटों पहले ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले की न्यायिक जांच की घोषणा कर दी थी।



