मामूली विवाद में युवक को मारा चाकू, मौत के बाद तीन युवक गिरफ्त में।

बालोद : जिले से छोटे से विवाद पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर कुछ युवकों ने मामूली विवाद को लेकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई, युवक की हालत गंभीर होने के कारण इसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम उमेश दुग्गा था। वह भानुप्रतापपुर के फरसकोट गांव का रहने वाला था। गुरूवार को वह अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ बालोद घूमने आया था वापस लौटने के दौरान पर्यवारण पार्क के पास कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया। इसी मामूली विवाद के चलते कुछ युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घयल हो गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

रास्ते में तोड़ा दम :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

जिला अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद वहां उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसकी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर तीन युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना में छोटी सी बात को लेकर कहा-सुनी सामने आई जिसके बाद युवक को बदमाशों चाकू मार दिया।