पैसों की लालच में सगी बहनों ने की नानी की हत्या, नगदी और कीमती सामान लेकर फरार….।

दुर्ग : छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले से रिश्तों को बदनाम करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो सगी बहनों ने पैसों के लालच में अपनी ही नानी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, दोनों बहनें नानी के घर से नकदी और जेवरात चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक पैसों के लालच में दोनों सगी बहनों ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हत्या में शामिल एक बहन बालिग है जबकि दूसरी बहन नाबालिग है। पुलिस को चकमा देने और जांच को भटकाने की कोशिश दोनों बहनें कर रही थी। पुलिस ने वारदात वाली जगह से मिले सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।

इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे पैसों का लालच था। बहनों में से एक बालिग और दूसरी नाबालिग है। वारदात के बाद, दोनों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन वारदात स्थल पर मिले पुख्ता सबूतों के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया। इस घटना ने रिश्तों की अहमियत को धूमिल कर दिया, जहां लालच ने अपनों को ही दुश्मन बना दिया।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

लूट का माल पुलिस ने किया बरामद:

 पुलिस के मुताबिक पैसों के चलते नातिनों और नानी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों बहनों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से लूट की रकम और गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस के सामने दोनों बहनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। लूटे गए जेवरात करीब चार लाख के हैं।