भिलाई : राजधानी सहित ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी को लेकर ख़राब सर्विस और गुणवत्ता के कारण कई मामले सामने आये है, गाडी में आग लगने की घटनाएँ भी कई बार सामने आई है, वहीँ घर में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट होने पर घरों का हुलिया तक ही बिगड़ गया है। ओला सर्विस को लेकर बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों का भरोसा काफी कम हुआ है, वहीँ अब एक युवक ने ऐसा काम कर दिया है कि कंपनी को बड़ा झटका लगा है। ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटी खराब होने पर लगातार सर्विसिंग से परेशान युवक ने ठेले पर स्कूटी के साथ स्पीकर में कहा कि सुबह-शाम खा लेना केला लेकिन भूलकर भी ना लेना ओला। यह घटना शांति नगर भिलाई की है। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, युवक शांति नगर निवासी सागर सिंह है। सागर के ने बताया कि ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटी को साल भर पहले डेढ़ लाख रुपए में खरीदा था। फाइनेंस समेत उन्हें यह स्कूटी एक लाख 85 हजार रुपए तक पड़ गई थी। शुरुआती दौर में स्कूटी ठीक चल रही थी, फिर बाद में बार-बार इसमें दिक्कत आने लगी।
विडियो वायरल होने के बाद एजेंसी से आया फोन :
परेशान युवक सागर ने कंपनी को सबक सिखाने के लिए खराब स्कूटी को ठेले पर रखा और माइक से कई तरह के तंज कसे, उसने ठेले पर स्कूटी रखकर उसको माला पहनाई और रस्सियों से बाँधा, इस तरह उसने वाहन की अर्थी निकाली और उसके पीछे माईक पर अनाउंसमेंट करने लगा, जिससे राह चलते लोगों के लिये यह आकर्षण का केंद्र बन गया। जब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया तो एजेंसी तक भी पहुंचा, जिसके बादएजेंसी से फोन आया और उसकी स्कूटी को बनाकर दिया गया, लेकिन रविवार शाम को वो फिर से खराब हो गई। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी को लेकर उपभोक्ता काफी परेशान है, इसमें मुख्य दिक्कत यह है कि कई बार चार्जिंग के दौरान वाहन में भयंकर ब्लास्ट होने की खबरें सामने आई है।



