महू (म.प्र.) : बड़गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत के गांव बड़िया में प्रलोभन व डरा-धमकाकर सनातन से ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। इन्हें मंगलवार को न्यायालय ले जाया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।महू में सात लोगों पर सनातन से ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डालने और प्रलोभन देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने बाइबल पढ़ते हुए लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए 50 हजार रुपये और नौकरी का प्रलोभन दिया। शिकायत पर सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
घर के सामने पढ़ने लगे बाइबल :
गांव बड़िया के आकाश बारिया ने थाने में शिकायत की थी कि सोमवार रात करीब 10 बजे गांव के पुनीत उर्फ पिंटू डाबर, जितेंद्र सिंह भूरिया, गणेश सिंह भूरिया, समंदर डाबर और मानपुर बेवलकुंड के दीपक पांड्या, बबलू पांड्या, संगीता घर के सामने आए। सभी जोर से बाइबल पढ़ने लगे। इस पर आकाश व गांववालों ने मना किया तो पुनीत बोलने लगा- हमारा परमात्मा से मिलन हो गया है।
ईसाई धर्म अपनाने का प्रलोभन :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
दीपक और संगीता ने कहा कि तुम सब भी सनातन धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लो तो परिवार में किसी की भी तबीयत खराब होगी तो उसका इलाज करवाएंगे। 50 हजार रुपये देंगे। चर्च की तरफ से 15-20 हजार रुपये की नौकरी देंगे। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी जोड़ोगे तो हर व्यक्ति पर पैसे मिलेंगे। पूरे परिवार को ईसाई धर्म अपनाने पर दो लाख रुपये देंगे।
गांव वालों ने की शिकायत :
यह सब होने के सभी गांव वालों ने अगले दिन मलेंडी पंचायत में जाकर शिकायती आवेदन दिया। पंचायत ने आरोपियों को समझाया फिर भी वे नहीं समझे। इसके बाद ये लोग जहां रुके थे वहां पहुंचे और सभी को पकड़ा। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। बड़गोंदा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिहोर ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।



