क्या 21 अगस्त को रहेगा भारत बंद? क्या खुलेगा और कौन सी सेवाएं रहेंगी बाधित, जानिए सबकुछ….।

दिल्ली : अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का  आह्वान किया है। बसपा समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन कर रही हैं। 21 अगस्त को देशभर में भारत बंद का आयोजन किया जाएगा। बता दें, SC/ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के जवाब में भारत बंद का एलान किया गया है, जानें स्कूल कॉलेज खुलेंगे या नहीं, इस पर क्या है अपडेट, क्या एड​वाइजरी जारी हुई है? इस देश में आरक्षण एक ऐसा मुद्दा है जिसको लेकर हर बार बवाल होता है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी रिजर्वेशन को लेकर एक फैसला दिया जिस पर कड़ा विरोध जताया गया।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में बुधवार (21 अगस्त) को भारत बंद की घोषणा की है। राजस्थान भर में एससी/एसटी समुदायों से महत्वपूर्ण समर्थन पाने वाले इस बंद में देश भर से व्यापक भागीदारी की उम्मीद है।

कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश :

अधिकारियों को विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।सुप्रीम कोर्ट के राज्यों को एससी और एसटी ग्रुप में उप-वर्गीकरण की परमिशन देने के फैसले ने व्यापक विवाद को जन्म दिया है। इस फैसले का उद्देश्य सबसे ज्यादा जरूरतमंद लोगों को आरक्षण देने को प्राथमिकता देना है, लेकिन अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला?

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने विरोध के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आह्वान किया है। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अनिश्चित है कि क्या देश भर के बाजार इसका पालन करेंगे, क्योंकि बाजार समितियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि बंद के कारण सार्वजनिक परिवहन और निजी क्षेत्र के परिचालन में व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका है, लेकिन एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंद के आह्वान के बावजूद सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। इसके अलावा, चिकित्सा देखभाल, पेयजल, सार्वजनिक परिवहन, रेल सेवाएं और बिजली आपूर्ति सहित आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।

प्रशासन की क्या है तैयारी?

अशांति की संभावना को देखते हुए, देश भर में पुलिस बलों ने अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है, खासकर संवेदनशील माने जाने वाले जिलों में। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें संभागीय आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है और उसे हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

किसने किया भारत बंद का ऐलान :

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति’ ने ‘भारत बंद का आह्वान किया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने सभी व्यापारिक संगठनों से दिन भर के विरोध प्रदर्शन के दौरान बाजार बंद रखने का आग्रह किया है।

बंद रहेंगे स्कूल व शैक्षणिक संस्थान :

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि कल स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद नहीं रहेंगे। अभी तक सरकारी कार्यालयों, बैंकों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग और पेट्रोल पंपों को बंद करने की कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल, कॉलेज या शैक्षणिक संस्थान में कॉल करके यह जरूर पता कर लें कि उन्हें जाना है या नहीं।