अंबिकापुर : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जंगल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव चठिरमा के जंगलों में उसी की कार में मिला है। मामले में पता चला है कि, मंगलवार की शाम से युवक लापता था, जिसको परिजन खोज रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी समेत पुलिस की टीम पहुंची और जाँच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ मार्ग स्थित होंडा शो-रूम के पीछे स्थित सुभाषनगर निवासी करीब 25 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने युवक को गोली मारने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस को युवक का शव जंगल से बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, लेकिन वह अलग तरह का बयान दे रहा है।
मामले के अनुसार शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनेंद्रगढ़ मार्ग स्थित होंडा शो-रूम के पीछे स्थित सुभाषनगर निवासी अक्षत अग्रवाल उम्र करीब 25 वर्ष मंगलवार की शाम अपनी कार से घूमने जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वो कहाँ गया किसी को जानकारी नहीं थी। वह रात को 9 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने निकले, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद परिजन परेशान होने लगे फिर उन्होंने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भी उसकी खोजबीन शुरु कर दी।
अलसुबह पुलिस ने संदिग्ध को उठाया :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें: https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
पुलिस ने संदेह के आधार पर भानू बंगाली नामक एक युवक बुधवार की सुबह उसके घर से उठाया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अक्षत अग्रवाल का शव को चठिरमा जंगल स्थित कार के भीतर से बरामद किया। युवक ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीँ जब इस घटना की जानकारी मिली तो घटना की सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह 8 बजे सरगुजा एसपी योगेश पटेल, सीएसपी के अलावा गांधीनगर टीआई प्रदीप जायवाल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि युवक के पास से 500-500 के करीब 100 नोट व ज्वेलरी मिले हैं। इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।



