बरेली (उ.प्र.) : बरेली में लव जिहाद को लेकर एक अलग ही रंग सामने आया है, यहां लड़की का आरोप है कि उसके साथ लव जिहाद हुआ है, तो वहीं लड़के का कहना है कि लव जिहाद का पीड़ित तो वो खुद है। वहीँ इस मामले में मुस्लिम लड़की धर्म बदलकर प्रियंका बन गई. तो वहीं हिंदू लड़का धर्म बदलकर निहाल बन गया। मामले में दुविधा इतनी है कि पुलिस भी कार्यवाही के लिये समझ नहीं पा रही है। कहानी में इतने पेच हैं, कि इसने किसी मसाला बॉलीवुड फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।
मामले में सामने आया है कि बरेली में लड़की और लड़का दोनों ने एकदूसरे पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। दोनों ने कुछ दिन पहले हिंदू रीति-रिवाज से पंडित केके शंखधार के आश्रम पर शादी की थी। दोनों ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों तरफ से शिकायत मिली है, मामले की जांच की जायेगी। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि पहले मामले की तह तक जाने का प्रयास होगा, उसके बाद ही कुछ कह सकते है।
वहीँ एक तरफ बरेली के रहने वाले प्रेम शंकर गुप्ता ने जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है, जिसमें प्रेमशंकर का इस्लाम धर्म कबूल करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। प्रेमशंकर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसको बंदूक की नोक पर जबरन मुस्लिम बनाया गया है और नमाज भी पढ़वाई गई है। प्रेम शंकर को मुस्लिम बनाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। प्रेम शंकर गुप्ता को मुस्लिम बनाने के बाद उसका नाम रखा निहाल खान रखा गया। वहीँ उसके ऊपर खतना कराने के लिए भी दबाब डाला गया। प्रेम शंकर का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई और उसने भागकर अपनी बचाई है। प्रेम शंकर का पीलीभीत जनपद के पूरनपुर में धर्म परिवर्तन कराया गया है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें: https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है, जिसमें बरेली के प्रेम शंकर का मुस्लिम युवती हिना बी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों उत्तराखंड में एक साथ एक कंपनी में नौकरी करते थे। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकी बढ़ी और शादी करने का फैसला कर लिया। हिना बी ने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर प्रेम शंकर से हिंदू रीति रिवाज से बरेली में पंडित केके शंखधार के आश्रम पर शुद्धिकरण के बाद मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे लिए। हिना ने अपना नाम बदलकर प्रियंका देवी रख लिया। शादी के समय के कई वीडियो और शादी के बाद के भी कई फोटो सामने आये हैं, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। 11 जुलाई को दोनों ने शादी की थी।
वहीं प्रेम शंकर का आरोप है कि उसकी पत्नी हिना बी उर्फ प्रियंका देवी ने मायके जाने की बात कही और जब वह ससुराल पहुंचा तो जबरदस्ती हिंदू से मुस्लिम धर्म परिवर्तन कर दिया गया। खतना करने का भी प्रयास किया गया और बंदूक की नोक पर नमाज भी पढ़ाई गई। प्रेमशंकर गुप्ता ने कहा कि, पूरा परिवार इनका धर्मांतरण का धंधा करता है। इसके बाद आईएमसी प्रमुख तौकीर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिना बी के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की और आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेम शंकर ने हिना बी को प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा कर शादी कर ली। इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
वहीं, इस मामले पर सीओ फर्स्ट पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों तरफ से शिकायते मिली हैं। 17 और 20 अगस्त को दोनों तरफ से शिकायत की गई है जिसकी जांच राजपत्र अधिकारी कर रहे हैं। जांच के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।
तौकीर रजा से मिलकर बदले सुर :
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि हिना कुछ दिनों पहले मौलाना तौकीर रजा के इस्लामिक संगठन इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के कार्यालय गई थीं। उसके बाद से ही उनके सुर बदल गए। पहले प्रियंका बनकर हिना खुश थीं, लेकिन तौकीर रजा के दफ्तर से आने के बाद उन्होंने अपने पति प्रेमशंकर गुप्ता पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा दिया। दोनों ही पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। अब इस मामले में पुलिस कार्यवाही करेगी।
वहीँ बरेली की ये पूरी प्रेम कहानी लव जिहाद के डबल ट्रैक पर घूम रही है, जहां शादी की तस्वीरों में मुस्कुराती प्रियंका इसे धोखा बताती हैं और उनके पति खुद को लव जिहाद का शिकार बताते हैं। जानकारी के लिए बता दें, मंगलवार को ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्मांतरण से जुड़े एक मामले में आरोपी की जमानत रद्द करते हुए साफ किया है कि धार्मिक स्वतंत्रता में सामूहिक धर्मांतरण का अधिकार शामिल नहीं है और ऐसा करने वाले संविधान के तहत दोषी हैं। वहीँ इस मामले में जितनी बातें सामने आई है उसके अनुसार प्रेमशंकर के पक्ष को ही सही माना जा रहा है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



