रायपुर : लगातार बदलता हुआ मौसम लोगों के लिये मुसीबत का सबब है, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले कुछ दिनों से थमी हुई बारिश की रफ्तार एक बार फिर से तेज होगी। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 24 और 25 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से अगले दो दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 855.8 मिमी बारिश हुई है।
इन जिलों के लिए चार दिन का अलर्ट जारी :
छत्तीसगढ़ के बालोद, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सरगुजा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में भी बारिश शुरू हो गई है। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। गरज- चमक के साथ तेज बारिश हो रही है।
आज कई क्षेत्रों में होगी हल्की बारिश :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बांग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त तक बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद शुक्रवार से बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी। राजधानी में रुक रुक कर बारिश होने का अनुमान है वहीँ अच्छी बारिश होने से किसानों को अच्छी फसल होने का अनुमान है। इससे वे काफी खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन जहां जरूरत से ज्यादा बारिश हो रही है वहां इससे फसलों को नुकसान भी हो सकता है।



