बीजापुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नवागांव हेलीपेड पहुंचे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ अभनपुर और राजिम के विधायकों ने हेलीपेड में अमित शाह का स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जब नक्सल उन्मूलन पर बड़ी बैठक लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे तभी नक्सलियों ने एक और ग्रामीण की जान ले ली है, जिसकी खबर सामने आई है। लगातार बढ़ते नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली बौखला गए हैं और निर्दोष ग्रामीणों को शिकार बना रहे है। नक्सलियों ने ग्रामीण पर मुखबिरी करने का आरोप लगाकर गुरुवार को हत्या कर दी है। घटना स्थल पर पर्चा फेंककर नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है, यह नक्सलियों द्वारा लिखित पर्चा सामने आया है।
दरअसल यह पूरी घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है। जहां के पुसनार गांव में रहने वाले लांचा पूनेम पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने गुरुवार को हत्या कर दी, घटना स्थल पर पर्चा फेंककर नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। वहीँ दूसरी तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में 7 राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मौजूद हैं। नक्सल मोर्चे पर काम कर रही सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख और सीएम साय सहित डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद हैं।
नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या :
बीते महीने कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी थी। स्थानीय लोगों की मानें तो ग्रामीण देर रात शादी से लौटा था और नक्सली घात लगाए बैठे थे। वह जैसे ही घर पहुंचा वैसे ही नक्सलियों ने उसे गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, धनोरा थाना क्षेत्र के तिमरी गांव के ग्रामीण दिनेश कुमार मंडावी की हत्या नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कर दी। बताया जा रहा है कि, वह शादी से लौटा तभी रात में कुछ लोग आए और दिनेश कुमार मंडावी से सवाल जवाब करने लगे। इसी बीच अंधेरे में ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी नक्सली मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस समय नक्सलियों के खिलाफ केंद्र और राज्य मिलकर लगातार कार्यवाही कर रहे है।
टीआई बोले : वारदात के बाद फरार हुए नक्सली :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक: https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस पूरे घटनाक्रम की थाना प्रभारी यशवंत श्याम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि, वारदात के बाद नक्सली फरार हो गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है और पुलिस हर ऐंगल से जांच कर रही है।
पुलिस बोली : लगातार हो रहे एनकाउंटर से नक्सलियों में बौखलाहट :
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे एनकाउंटर से नक्सली बैखाला गए हैं और निर्दोष ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऐसे केस लगातार सामने आने लगे है।



