चालीहा महोत्सव के समापन में 27 अगस्त को आयेंगे अहमदाबाद के संत साईं शेहरावाले वाले, तैयारियां जोरों पर।

रायपुर : चालिहा महोत्सव, सिंधी समाज का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। यह एक चालीस दिनों तक लगातार चलने वाला त्यौहार होता है, जो जुलाई-अगस्त के महीनों में मनाया जाता है। इस दौरान, सिंधी समाज के लोग अपने ईष्टदेव भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। इस त्यौहार के दौरान, मंदिरों में भक्ति गीतों के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और अखंड ज्योति की पूजा की जाती है, चालिहा महोत्सव की पौराणिक मान्यता के मुताबिक, सिंध प्रांत में जब दुष्ट मिर्ख शाह का अत्याचार चरम पर था, तब भगवान झूलेलाल ने वरुण देव का अवतार लिया था। इसी त्यौहार को सिंधी समाज में पिछले 40 दिनों से व्रत उपवास व आराधना करके चालीहा महोत्सव ककेरूप में मनाया जा रहा है। इसके समापन के अवसर पर 27 अगस्त को अहमदाबाद के संत साईं शेहरावाले जो कि भगवान झूलेलाल के अवतार माने जाते हैं।

उनका रायपुर आगमन हो रहा है उनके आगमन पर समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा तथा विभिन्न आयोजन दो दिनों तक रायपुर शहर में किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुये साईं शेहरावाले से जुड़े सेवादारी महेश रोहरा, सुभाष बजाज ने बताया कि रायपुर सिंधी समाज व थावानी परिवार की ओर से इस अवसर पर 27 अगस्त को साईं जी के शहर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही सिंधी धर्मशाला तेलीबांधा में रात को सत्संग व भंडारा तथा 28 अगस्त को तेलीबांधा से 151 ज्योत व कलश के साथ जुलूस निकलेगा, जिसका समापन ज्योत विसर्जन के साथ मरीन ड्राइव तेलीबांधा में किया जाएगा आयोजन को सफल बनाने के लिए भरत थवानी, दीपक थावानी , तनेश आहूजा, मुकेश थवानी, सुभाष बजाज, ज्ञानू उदासी, महेश रोहरा, राजेश वाधवानी, प्रहलाद खेमानी, गुलशन उदासी, सागर दुल्हानी, अंकित थवानी , राजू चंदनानी, गिरीश कुकरेजा, काजल थवानी, जूही उदासी, सोनी आहूजा, पिंकी खेमानी, डिंपल शर्मा, सोनल मोहनानी, प्रिया नेभानी सभी कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने में लगे हुये है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y