राकेश डेंगवानी/रायपुर : सेवा पथ द्वारा रविवार 10 नवम्बर को नौ कन्याओं का भव्यतम विवाह समारोह आयोजित किया गया था, संस्था का यह आयोजन इस वर्ष 5 वां था। इतने भव्य आयोजन को आयोजित करने के लिये राजधानी और आसपास के क्षेत्रों की संस्थाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस विवाह में नौ जोड़ों के विवाह को पूरी सम्पन्नता और भव्यता के साथ आयोजित किया गया, हिन्दू वैदिक रीति से जितने कार्यक्रम और रस्में होती है, सभी को बड़ी कुशलता से संपन्न करवाया गया। इस आयोजन में महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के युवक युवती परिणय सूत्र में बंधे। इस आयोजन में 9 नवम्बर शनिवार को भगवान झूलेलाल का बहराणा साहेब आयोजित किया गया तथा अगले दिन सुबह से ही विवाह की तैयारियों में सैकड़ों लोग जुट गये।
रविवार सुबह से ही रामसत, मुकुट बंधन, बारात, जानी वासा, लाडों का कार्यक्रम आयोजित गया, तत्पश्चात सभी नौ जोड़ों का विवाह वैदिक रीति रिवाज से सिन्धी समाज के पंडितों ने संपन्न करवाया। रात्रि में सभी नौ जोड़ों को स्टेज पर जगह देकर उनका स्वागत समारोह आयोजित करवाया गया। साथ में गीत – संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विवाह समारोह में लगभग 6,000 लोग शामिल हुये, जिनके लिये वैवाहिक स्वरुचि भोज का भी बेहतर प्रबंध किया गया था। सभी जोड़ों के बेहतर तरीके से विवाह संपन्न करवाने में सेवा पथ संस्था सहित सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने आयोजन में कोई कमी नहीं की।
विवाह में नौ जोड़ों का ही चयन क्यूँ ?

भारतीय संस्कृति में कन्या को देवी माता का दर्जा दिया जाता है, नवरात्री में कन्या भोज का आयोजन किया जाता है, जिसमें माता के नौ रूपों की सेवा की जाती है, माता के उन्हीं नौ रूपों की आराधना स्वरूप संस्था द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्री के पश्चात् नौ कन्याओं के विवाह को आयोजन किया जाता है, इसका उद्देश्य मध्यवर्गीय परिवारों को एक मंच पर एकत्रित करके उनके द्वारा कर्ज लेकर विवाह करवाने की चिंता को दूर करने का होता है। एक पिता अपने जीवनभर की पूंजी लगाकर और कर्ज लेकर बच्चों की शादी करवाता है, जो उसके लिये कई बार बड़ी मुसीबत बन जाती है, उसी को लेकर संस्था यह आयोजन संपन्न करवाती है। उक्त कार्यक्रम में संत युधिष्ठिर लाला, माता सेहरावाली, गुरु अनंतपुरी गोस्वामी ने नव जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दिया कई संस्थाओं और लोगों ने सहयोग :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
भव्य वैवाहिक आयोजन को संपन्न करवाने के लिये विगत तीन माह से संस्था तैयारियों में लगी हुई थी, इसमें प्रमुख आयोजक संस्था सेवा पथ ने इस वैवाहिक कार्यक्रम को संपन्न करवाने की जिम्मेदारी उठाई, जिसमें सेवा पथ के संस्था प्रमुख पहलाज खेमानी, संजय लालवानी, राजा बजाज, दीपक केवलानी, रवि पंजवानी, संदीप लालवानी, आंनद जगवानी, अन्य वरिष्ठ समाज सेवी राजकुमार पंजवानी, महेश रोहरा, धनराज खत्री, गुरमुखदास वाधवा, दिनेश कुकरेजा, दीपक रहेजा, राजेश कृष्णानी, दीपक सोनी, सतीश हरचंदानी, राजकुमार मंजर, अनिल नैनवानी, अशोक दुल्हानी, राजेंद्र चन्दवानी, राज चन्दवानी, प्रताप आहूजा, मनीष पंजवानी, दीपक ऐशानी, अनिल जगवानी, सुरेश लालवानी, हेमंत मेघानी, कन्हैया खेमानी, चंदर देवानी, आशीष दुलानी, योगेश गिदवानी, रवि जैसवानी, विनोद मेघानी सहित महिला सेवादारों मे दीपिका मिरघानी, सोनिया यादव, सपना ठकवानी, हिना जादवानी, गुंजन मेलवानी, जया वासवानी, बबीता रोहरा, दीक्षा रामानी, चंचल बजाज, रागिनी गोगिया, दिव्या अडवानी, पुष्पा तोलानी आदि शामिल हुये।
कई अन्य संस्थाओं ने भी दिया महत्वपूर्ण सहयोग :
कार्यक्रम में कई अन्य संस्थाओं ने भी अपना अभूतपूर्व योगदान दिया जिसमें जिसमें धमतरी, कांकेर, तिल्दा, बलौदा बाजार, चक्करभाटा की सिन्धी पंचायतें शामिल हुई। रायपुर से राधास्वामी नगर सिन्धी पंचायत, बजाज कॉलोनी पंचायत, राजेंद्र नगर पंचायत, शंकर नगर पंचायत, छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत (राज्य की प्रमुख) सहित कई संस्थाओं ने लगों ने अपना सराहनीय योगदान दिया।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



