सरगुजा : अपराधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, ऐसे में पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अवैध देशी पिस्तौल लेकर शहर में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की है और मामले को लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि, बीते दिन कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर देशी पिस्टल लेकर ग्राम सोनपुर में बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और उन्हें पकड़ा।
सुल्तानपुर यूपी से लेकर आए थे पिस्तौल :
पुलिस को जब इस मामले की सूचना मिली थी दलबल के साथ मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार दोनों आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र के मंगरढोढा बौरिपारा के निवासी हैं। आरोपियों ने बताया कि, वे सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से अवैध देशी पिस्तौल लाए थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पिस्तौल कहाँ से खरीदी और उनका क्या उद्देश्य था, यह जानकारी पुलिस जुटा रही है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



