दंतेवाड़ा : कई बार हैरान और परेशान करने वाली घटनायें भी सामने आ जाती है, जिन पर एकबारगी विश्वास नहीं होता। ऐसे ही एक खबर है छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम के एक घर में स्थित कुएं से अचानक पेट्रोल निकलने लगा, कहीं कोई घटना ना हो जाये ये परेशान करने वाली बात थी और हैरान करने वाली बात ये थी कि पेट्रोल कुयें से कैसे निकलने लगा? इस मामले की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ घर में जमा हो गई और लोग बाल्टी और ड्रमों में पेट्रोल निकालकर ले जाने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर तहसीलदार पहुंचे और इसे बंद करवाया।
वहीं प्रशासन और पुलिस को जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। गीदम के वार्ड नंबर 12 निवासी भोलू जैन के घर के कुएं में बुधवार को अचानक पेट्रोल निकलने लगा। घर के लोगों को उस पेट्रोल की गंध आने लगी। उन्होंने जब बाल्टी डालकर पानी निकला तो कुंए से पेट्रोल निकला। आसपास के लोगों को जब जानकारी हुई तो वह घर से पेट्रोल ले जाने लगे। पेट्रोल की लूट मच गई।
प्रशासन ने पेट्रोल पंप को करवाया बंद :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
पुलिस को जानकारी मिली तो उन्होंने क्षेत्र को सील कर दिया और लोगों की आवाजाही क्षेत्र में बंद कर दी। इस मामले की जांच करने पर पता चला कि घर के ठीक पीछे बाफना पेट्रोल पंप है। यह पेट्रोल पंप गीदम पुराने बस स्टैंड पर है। कुंए से इसकी दूरी मात्र 100 मीटर दूरी पर है। जांच में जानकारी मिली कि कुछ दिनों पहले पेट्रोल पंप का टैंक फट गया था जिससे पेट्रोल जमीन के अंदर से रिस कर कुंए में पहुंच रहा था। जानकारी मिलने पर प्रशासन ने पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया है। इस घटना के बाद से कौतुहल मचा रहा। कई बार बारिश के समय ऐसी ही घटनाओं के कारण पेट्रोल पम्प के पेट्रोल में पानी भी मिक्स हो जाता है।



