सागौन तस्कर पुलिस की गिरफ्त में, पेड़ काटते पकड़ाया।

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर  जिले में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सागौन की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि पेड़ काटने वाला एक आरोपी मौके से फरार हो गया है, सागौन तस्करी को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसकी पतासाजी के लिए टीम लगी हुई है। कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि बीती देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कुंजारा जंगल में वनों की कटाई हो रही है। पुलिस और वन विभाग ने मौके पर पहुंची और टीम ने घेराबंदी कर जंगल में देखा की केरसई गांव निवासी पंकज यादव (35 वर्ष) ने सागौन के दो पेड़ों को काट दिया है और उसे टुकड़ों में काटकर ट्रैक्टर में ले जाने वाला था। वहीँ जब इस मामले की जानकारी मिली तो जंगल के अंदर घुसे और ट्रैक्टर में लोड कर रहे तस्कर पंकज यादव को धर दबोचा। वहीं पेड़ काटने वाले मजदूर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। वन विभाग ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध वन अधिनियम का प्रकरण तैयार कर कार्यवाही कर रही है। 

अफसरों ने दिए हैं कड़ी कार्रवाई के निर्देश :

उल्लेखनीय है कि, कुनकुरी वन परिक्षेत्र के कुंजारा के जंगल से बेशकीमती सागौन की लकड़ी बड़े तस्करों के निशाने पर रहती है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने हर प्रकार के अवैध कार्यों पर सख़्त कार्यवाही के निर्देशों का असर है कि, पुलिस ने सभी क्षेत्रों में अपना मुखबिर फैला दिया है। वहीं डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय के निर्देश पर कुनकुरी रेंजर सुरेंद्र होता लगातार वन अपराधों को रोकने के लिए गश्ती दल के साथ सक्रिय हैं। सागौन तस्कर लगातार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करने में जुटे हुये, जिसको लेकर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA