महादेव एप मामले में शेयर ब्रोकर गौरव कुमार केडिया कोलकाता से गिरफ्तार, खुले चौंकाने वाले मामले।

रायपुर : महादेव ऐप घोटाला मामले में ईडी सहित अन्य एजेंसियों की कार्यवाही और जांच लगातार चल रही है, अब ईडी ने शेयर ब्रोकर गौरव कुमार केडिया को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गौरव केडिया पर आरोप है कि उसने महादेव ऐप घोटाले के आरोपियों की ब्लैक मनी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए व्हाइट मनी में बदलने में मदद की थी। यह घोटाला काफी बड़ा है, जिसमें कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं, और केडिया का नाम नितिन टिबरेवाल समेत कई अन्य आरोपियों के साथ जुड़ा हुआ है। वहीँ अब तक इसके सरगना भारत नहीं ला पाये है, जिसमें शुभम सोनी, सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल प्रमुख है।

वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल केडिया :

गौरव कुमार केडिया को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां विशेष कोर्ट ने उसे 5 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, ईडी ने 14 दिन की कस्टोडियल रिमांड की भी मांग की है। ईडी के अनुसार, केडिया ने अवैध रूप से अर्जित धन को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त धन में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महादेव एप की रकम इतनी बड़ी मात्रा में इकट्ठी की गई थी, जिसको ठिकाने लगाना आसन काम नहीं थम जिसे कई तरह से इन्वेस्ट किया गया था।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वहीँ अब इस मामले में जांच जारी है और अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। महादेव ऐप के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले अन्य लोगों को भी पकड़े जाने की संभावना है। ईडी की यह कार्यवाही महादेव ऐप से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसमें कई रसूखदारों के नाम अब तक सामने आ चुके है, लगातार सब पर कार्यवाही की गाज गिर रही है।