मदरीद (स्पैन) : जब से हमारी ज़िंदगी में इंटरनेट और स्मार्टफोन आए हैं, हम हर समय इसी में खोये रहते हैं, दो मिनट समय नहीं मिलता की मोबाईल को हाथ में ले लेते है। हालांकि इसका सही इस्तेमाल करने वाले अपने लिए फायदे की चीज़ भी ढूंढ लेते हैं और इसका दुरुपयोग करने वाले दूसरों की ज़िंदगी को नर्क बनाने का तरीका भी खोज लेते हैं। आजकल तो लोग आसानी से स्कैमर्स की ठगी का भी शिकार हो जाते हैं। एक ऐसी ही घटना स्पेन से सामने आई है, जिसने हैरान कर दिया है।
इस घटना में न तो कोई स्कैमर गैंग था और न ही कोई नेक्सस काम कर रहा था। बल्कि ठगी का धंधा खुद एक 26 साल की युवा लड़की कर रही थी। लड़की के पास ज्यादा कुछ था नहीं, लेकिन उसने अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए कोई एक-दो नहीं बल्कि तीन सौ से ज्यादा मर्दों को अपनी चाल का शिकार बना लिया। यह चौंकाने वाला मामला खुलने के बाद पुलिस भी हैरान हो गई। लड़की का हथियार सिर्फ एक सस्ता सा स्मार्टफोन था।
300 से ज्यादा मर्दों को लड़की ने बनाया शिकार :
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक स्पैनिश पुलिस ने एक 26 साल की युवा लड़की को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जासूसों का कहना है कि ये लड़की कुल 311 केसों में मोस्ट वॉन्टेड थी, जिसमें वो लड़कों को बेवकूफ बनाकर पैसे वसूल चुकी थी। इसने लगातार कई घटनाओं बड़ी ही तेज गति से अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक लड़की पिछले 8 महीने से ये अपराध कर रही थी और उसने इतने कम समय में £13,500 यानि लगभग 15 लाख रुपये ठग लिए थे। लड़की को पुलिस ने सैन सेबेशियन के पास अज़्कोइटिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद लड़की ने अपनी आपराधिक गतिविधि सुनाई, जो कि हैरान कर देने वाली थी। 300 लोगों को बिना किसी सिंडिकेट के ब्लैकमेल करना बड़ा काम है।
लोगों को ब्लैकमेल करती थी :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
लड़की के पास ज्यादा संसाधन नहीं थे, लेकिन वो काफी मांझी हुई थी। पुलिस ने बताया कि वो सिर्फ एक सामान्य से स्मार्टफोन और फोटो मोंटाज ऐप के ज़रिये लड़कों के साथ एआई बॉडी की ऐसी इमेज तैयार करती थी, जिसमें वो आपत्तिजनक स्थिति में दिखते थे। फिर वो ये फोटो पब्लिक करने और उनके घर पर भेजने की धमकी देकर लड़कों से पैसे वसूलती थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद जांच की तो पता चला कि वो सैकड़ों मर्दों को अपना शिकार बना चुकी थी। उसके फोन से जो डेटा मिले हैं, उसमें लगभग 3500 चैट्स ऐसी हैं, जिसमें वो मर्दों को ब्लैकमेल करते हुए देखी जा सकती है। उसके ऐसे कई कृत्य सामने आ चुके है। अब वह पुलिस की गिरफ्त में है।