सुहिणी सोच का भव्य आयोजन : ‘सुहाग का त्यौहार – दुल्हन शो एवं म्यूजिकल तंबोला’ उत्साह और उमंग के साथ संपन्न।

राकेश डेंगवानी/रायपुर : सुहिणी सोच संस्था द्वारा प्री-करवाचौथ सेलिब्रेशन के उपलक्ष्य में ‘सुहाग का त्यौहार – दुल्हन शो एवं म्यूजिकल तंबोला’ का भव्य आयोजन वी आई पी रोड स्थित बेबीलॉन इंटरनेशनल में किया गया। इस भव्य समारोह में महिलाओं के लिये मनोरंजन, पारंपरिक संस्कृति, प्रतिभा प्रदर्शन और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत संगम देखने को मिला। करवाचौथ के पावन पर्व की उमंग से सराबोर इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बना दिया। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान दुल्हन शो, म्यूजिकल तंबोला, विभिन्न रोचक गतिविधियों, स्वादिष्ट स्वल्पाहार और आकर्षक पुरस्कारों ने उपस्थित महिलाओं का भरपूर मनोरंजन किया।

दुल्हन शो रहा मुख्य आकर्षण :

समारोह का मुख्य आकर्षण ‘दुल्हन शो’ प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान, मनमोहक श्रृंगार, आभूषणों और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। चार सदस्यीय निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल में प्रभु नूर कौर कक्कड़, आस्था बाफना, सोनिया वोहरा एवं दीपाक्षा जैन शामिल थीं।

प्रतियोगिता के विजेता :

  • बेस्ट दुल्हन (प्रथम पुरस्कार): रिंकी अग्रवाल
  • बेस्ट दुल्हन (रनर-अप): ममता शर्मा
  • करवा क्वीन: शशि मटलानी

इसके अतिरिक्त बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट हेयर स्टाइल, कॉन्फिडेंट दुल्हन और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी सहित विभिन्न श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शानदार एंकरिंग और रंगारंग प्रस्तुतियाँ :

सेलिब्रिटी एंकर शीलू शर्मा ने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग और चुटीले अंदाज से कार्यक्रम में समां बांधे रखा। वहीं राहुल इंगले एवं महेश भानुशाली की संगीतमय प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी अधिक खुशनुमा बना दिया। महिलाओं ने म्यूजिकल तंबोला और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

प्रायोजकों का मिला सराहनीय सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक टीम के साथ-साथ प्रायोजकों का विशेष सहयोग रहा। इसमें मुख्य रूप से शामिल रहे:

  • DTC Jewels
  • अष्टविनायक रियल्टी एवं तारवानी सोप इंडस्ट्रीज
  • एसीसी ग्रीन ब्रिक्स
  • श्री शिवम – द टुगेदरनेस स्टोर
  • बजरंग फटाका (राजू भाई तारवानी)
  • न्यू जनरेशन – द कम्प्लीट क्लॉथ फैमिली स्टोर
  • मयूर कला – द ब्राइडल स्टोर एवं कॉस्मेटिक डिस्काउंट
  • नीता सैलून एंड एकेडमी

सुहिणी सोच की ओर से सभी प्रायोजकों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

संस्थापक मनीषा तारवानी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी आंतरिक प्रतिभा निखारने और उसे प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। साथ ही ये कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, पारिवारिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने दोहराया कि सुहिणी सोच भविष्य में भी महिलाओं के लिये ऐसे ही रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने के लिये प्रतिबद्ध है।

आयोजन टीम : इस सफल आयोजन में दीक्षा बुधवानी, रेणु कृष्णानी, करिश्मा कमलानी, विद्या गंगवानी, माही बुलानी, ज्योति बुधवानी, आरती मयानी, पूनम हिंदूजा, स्नेहा बुधवानी एवं दिव्या भोजसिया की सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही।