पूर्व पार्षद सालिक सिंह ठाकुर ने भगवान झूलेलाल मंदिर राधास्वामी नगर में मनाया अपना जन्मदिन।

रायपुर : महामाया वार्ड के पूर्व पार्षद एवम् हिंदूवादी नेता सालिक सिंह ठाकुर ने 16 दिसम्बर को अपना जन्मदिवस मनाया, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ और समर्थकों के साथ दिनभर केक काटा और भगवान के दर्शन किये, इसी परिप्रेक्ष्य में उन्होंने राधास्वामी नगर स्थित नवनिर्मित भगवान झूलेलाल मंदिर में सिन्धी समाज के लोगों के बीच भी अपना जन्मदिवस समाज जनों के बीच केक काटकर मनाया और भगवान झूलेलाल को शाल (पीताम्बर) ओढ़ाकर आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने नवनिर्मित मंदिर कि सराहना की और संस्था के सदस्यों को इस खूबसूरत मंदिर के निर्माण पर अपनी ख़ुशी भी जताई, इस अवसर पर पूज्य सिन्धी पंचायत राधास्वामी नगर के अध्यक्ष चंदर देवानी, मनोहर डेंगवानी, कन्हैया खेमानी, विष्णु नागवानी, अनिल डेंगवानी, चंदीराम, विजय डेंगवानी, दीपेश डेंगवानी सहित “सहयोग एक सामाजिक संस्था” के सदस्य भी शामिल हुये। उनके जन्म दिवस पर सभी ने सालिक सिंह को अपनी शुभकामनायें भी दी।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y