भोपाल (म.प्र.) : बदमाशों के दुस्साहस को देखते हुये कई बार आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो जाता है, बाद में पुलिस जो भी कार्यवाही करे, लेकिन बदमाश तो अंजाम देकर आसानी से निकल जाते है, ऐसे ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भोपाल के छोला क्षेत्र में दिनदहाड़े एक लड़की को किडनैप कर लिया गया। बदमाशों का दुस्साहस इतना था कि ये किडनैपिंग लड़की के घर के अंदर घुस कर की गई है। ये मामला छोला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच दल का गठन किया है।
ऑटो के पीछे भागते और चिल्लाते नजर आए परिजन :
पुलिस ने बताया कि घर के अंदर से किडनैप हुई लड़की की उम्र 22 साल है। आरोपी दो युवक ऑटो से मोहल्ले आए हुए थे। ऑटो खड़ा करके एक शख्स घर के अंदर घुसा और जबरन लड़की को बैठा कर वहां से निकल गया, इसी दौरान उन्होंने बच्चों की साइकिल पर गाड़ी भी चढ़ा दी जिससे बच्चे ऑटो की चपेट में आते-आते बचे। इसके बाद घर के अंदर से लड़की के परिजन ऑटो की ओर भागते और चीखते-चिल्लाते नजर आए।
तीन महीने पहले युवती की हुई थी सगाई :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
पुलिस ने मामले की और अधिक जानकारी देते हुए कहा कि छोला थाना के भानपुरा क्षेत्र में रहने वाली युवती की तीन महीने पहले इमरान नाम के युवक के साथ सगाई हुई थी। बाद में युवक का अपराधिक रिकॉर्ड देखकर लड़की के परिजनों ने सगाई तोड़ दी थी। साथ इस मामले में पुलिस का मानना है कि शायद इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद इमरान अपने सहयोगियों के साथ युवती के घर पहुंचा होगा और उसे जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर ले गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।



