दुर्ग/भिलाई : कुम्हारी टोल प्लाजा के पास हिंदू संगठनों ने पुलिस के साथ मिलकर एक ट्रक को पकड़ा है। जिसमें गाय का चमड़ा लदा हुआ था। यह ट्रक महाराष्ट्र के नागपुर की ओर से आ रहा था और कोलकाता की तरफ जा रहा था। हिंदू संगठनों के द्वारा तत्काल कुम्हारी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया। इस मामले में छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि, यातायात पुलिस और गौसेवक राजनांदगांव से ही चमड़े से भरे ट्रक का पीछा लगातार कर रहे थी। इसी दौरान कुमारी थाना पुलिस को भी जानकारी दी गई।
टोल प्लाजा के पहले इस ट्रक को पकड़ा गया। चमड़े से भरे इस ट्रक को जब्त कर आगे की जांच में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक में गौवंश के साथ ही अन्य जानवरों के भी चमड़े है। जिसकी जांच कराई जा रही है। वही पुलिस नहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथी ट्रक मालिक से भी फोन पर चर्चा कर कागजात मंगाया गया है। ट्रक चालक ने पुलिस को बताया है कि महाराष्ट्र के अमरावती से कोलकाता के किसी फैक्ट्री में लेकर जा रहे थे। वही गौसेवको और अन्य लोगो ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई भी की है।
राजनांदगांव से पीछा कर रहे थे गौ सेवक :
इस मामले में उन्होंने आगे कहा कि, ट्रक क्रमांक एमएच 49 एटी 4134 नागपुर से चलकर कोलकाता के लिये रायपुर की तरफ जा रही थी। जब ट्रक राजनांदगांव पहुंची तो कुछ लोगों को जानकारी हुई इसमें भारी मात्रा में गौवंश की खाल भरी हुई है। इसके बाद राजनांदगांव से ही ट्रक का पीछा कर रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, रफ्तार अधिक होने के कारण वे पिछड़ते गए और आखिरकार कुम्हारी में ट्रक को रोका गया। लोगों ने जब ट्रक रोककर देखा तो उसमें भारी मात्रा में गौवंश की खाल भरी हुई थी। इसके बाद लोगों ने चालक की धुनाई कर दी और पुलिस को सौंपा। कुम्हारी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल कुम्हारी पुलिस ही इस मामले की जांच कर रही है।
काफी दिनों से मिल रही थी सूचना : गौ सेवक
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस मामले में गौ सेवक अवधेश सिंह ने कहा कि, ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे। आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद से ट्रक को पकड़ने में कामयाबी मिली। ट्रक को रोकने की कार्यवाही से पहले ही ट्रक की पायलेटिंग कर रहे दो लोग फरार हो गए। वहीं ट्रक चालक अपने सहयोगी के साथ पकड़ा गया है। हिंदू संगठनों के के पदाधिकारी ने बताया कि दो दिनों से हमें सूचना मिल रही थी, उसके बाद हम कल रात से इनका पीछा करते हुए टोल प्लाजा कुम्हारी के पास पकड़ा है। इस मामले में पुलिस की जांच के बाद ही मामले के पीछे का खुलासा हो पायेगा, कि यह खाल कहाँ से किसलिये भेजी गई है।



