देश का एक ऐसा रेल्वे स्टेशन जहाँ ट्रेन दो राज्यों में खड़ी होती है, जान लीजिये यह रोचक जानकारी….।

राजस्थान/मध्यप्रदेश : भारतीय रेल के स्लीपर कोच में जब आम आदमी यात्रा करता है तो उसे भारत देश की अद्भुत विरासत देखने का मौका मिलता है, भारतीय रेलवे का एक रोचक इतिहास है, वहीँ भारत में रेल यात्रा के दौरान प्रकृति का बेहतर सौन्दर्य भी देखने को मिलता है। भारत में कई ऐसी रोचक जगहें हैं जिनके बारे में जानने पर आपको यकीन ही नहीं होगा। दिल्ली और मुबई रेल रूट पर एक रेलवे स्टेशन है जो दो राज्यों में पड़ता है। यह जानकर आपको बेशक विचित्र लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। राजस्थान के झालावाड़ जिले में पड़ने वाले इस स्टेशन पर आधी ट्रेन एक राज्य में खड़ी होती है, तो आधी दूसरे राज्य में।

कोटा संभाग में पड़ने वाले इस स्टेशन का नाम भवानी मंडी रेलवे स्टेशन है जो राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच बंटा हुआ है। भारत में यह अपनी तरह का इकलौता रेलवे स्टेशन है। इस अनोखे रेलवे स्टेशन पर दोनों राज्यों की संस्कृति की झलक दिखाई देती है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित यह रेलवे स्टेशन कई मायनों में बेहद खास है। इस स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि यहां पर लोग टिकट लेने के लिए राजस्थान में खड़े होते हैं और टिकट देने वाला क्लर्क मध्य प्रदेश में बैठता है। इस रोचक स्टेशन के बारे में लोगों को कम पता है ऐसे में, इसके बारे में जानकार लोगों को बड़ी हैरानी होती है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

मध्य प्रदेश के लोगों को हर छोटे बड़े काम के लिए भवानी मंडी स्टेशन ही आना पड़ता है। इसलिए दोनों राज्यों के लोगों में आपसी प्रेम और सौहार्द दिखाई देता है। राजस्थान की सीमा पर स्थित लोगों के घर के आगे का दरवाजा भवानी मंडी कस्बे में खुलता है, तो वहीं पीछे का दरवाजा मध्य प्रदेश के भैंसोदा मंडी में खुलता है। दोनों राज्यों के लोगों की बाजार भी एक ही है। हालाँकि दोनों राज्यों की संस्कृति में फर्क है, साथ ही यहाँ का रहन-सहन भी अलग-अलग है, लेकन यहाँ रहने वालों को दोनों राज्यों के बीच जीवन यापन का बेहतर आनंद मिलता है।