राजधानी में गंभीर हादसा, सड़क किनारे बैठे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 2 बच्चों की मौत 10 गंभीर रूप से घायल।

रायपुर : राजधानी में भयानक हादसे की खबर आई है, यहाँ सिलतरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए है। यह हादसा उस समय हुआ जब तूफान गाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे पार्क कर दिया था। गाड़ी से उतरे यात्री सड़क किनारे बैठे हुये थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने आकर उन्हें कुचल दिया, जिससे वो सभी ट्रक की चपेट में आ गये।

इस हादसे में 14 वर्षीय मोनिका और 12 वर्षीय आराध्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। यह हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ। घटना में मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार शीतकालीन छुट्टी में जगन्नाथ पुरी और अमरकंटक की यात्रा से लौट रहा था। सिलतरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y