रेलवे ट्रैक उड़ाने की सामने आई बड़ी साजिश, पटरी के पास मिला गैस से भरा हुआ सिलेंडर।

पुणे (महाराष्ट्र) : देशभर में जहाँ लगातार रेलवे दुर्घटनायें करवाने की साजिशें सामने आई थी और बाद में कम हो गई, अब फिर ऐसी ही एक साजिश की घटना सामने आई है, जानकारी सामने आई है कि उरुली कंचन क्षेत्र में रविवार की रात रेलवे ट्रैक पर गैस से भरा सिलेंडर रखकर दुर्घटना करने की कोशिश की गई है। इस घटना का खुलासा लोको पायलट की सतर्कता से हुआ। इस संबंध में कंचन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से सामने आने के बाद से पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

सिलेंडर में गैस भरी थी :

यह घटना उस समय सामने आई जब लोको पायलट शरद शाहजी वाल्के (उम्र 38 वर्ष) रेलवे लाइन का निरीक्षण कर रहे थे। रविवार रात करीब 11 बजे जब वे ट्रैक पर निरीक्षण कर रहे थे, तब उन्होंने देखा कि रेलवे ट्रैक के पास प्रिया गोल्ड कंपनी का गैस सिलेंडर रखा हुआ था। जब उन्होंने सिलेंडर उठाने की कोशिश की तो देखा कि इस सिलेंडर में गैस (वजन करीब 3900 किलो) थी। यह घरेलु सिलेंडर नहीं था बड़ा सिलेंडर था।

अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

लोको पायलट ने तुरंत सिलेंडर को रेलवे ट्रैक से दूर हटा दिया और संभावित दुर्घटना को विफल कर दिया। शरद वाल्के ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद उरुली कंचन पुलिस ने रेलवे की धारा 150, 152 के तहत अज्ञात व्यक्ति पर दुर्घटना का प्रयास करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा भी किया। दौंड डिवीजन के उपविभागीय पुलिस अधिकारी बापुराव दादास और उरुली कंचन पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शंकर पाटिल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीते महीने उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसी घटनाएं सामने आई थीं, जहां ट्रेन को उड़ाने की साजिश से पटरी पर गैस सिलेंडर रखा गया था। इसके बाद से सावधानी ट्रेनों का संचालन किया गया।