भोजपुरी की दबंग अदाकारा, जिसे अपना नाम बदलने पर मिली बड़ी शोहरत, जानें कौन है ये खास अदाकारा….।

पटना (बिहार) : फिल्म मेकिंग में भोजपुरी सिनेमा की भी अपनी अलग ही जगह है, जहाँ कई अदाकाराओं के अपने ही जलवे है, ऐसे में एकखास अदाकारा है, जो भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और खेसारी लाल यादव के साथ कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रानी चटर्जी है, जिनका असली नाम सबीहा शेख है। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शामिल हैं। वह अपनी शानदार फिल्मों और गानों के लिए नहीं बल्कि फिटनेस लुक्स को लेकर भी हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में अपने ऑन स्क्रीन रोमांस और डांस के अलावा एक्शन के लिए भी खूब पसंद की जाती हैं। 2003 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रानी चटर्जी ने बिना किसी सुपरस्टार की मदद के कई हिट मूवी दी हैं। इनकी फिल्मों ने काफी बड़े मुकाम हासिल किये है।

दबंग स्टाइल से सोशल मीडिया पर हुईं फेमस :

रानी चटर्जी ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं जो उनके दम पर हिट हुई है। इसमें उनका दबंग स्टाइल और एक्शन देखने को मिला है। उन्होंने 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था और इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर गई थी। ये फिल्म कई हफ्तों तक यूपी, बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में चली थी। रानी चटर्जी ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, अधिकतर फ़िल्में सुपरहिट रही है। एक्ट्रेस आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर फैंस को अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नए साल के मौके पर उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आईं थी।

एक्ट्रेस के नाम पर बनीं भोजपुरी फिल्में :

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के नाम पर कई फिल्में बन चुकी हैं। इसमें ‘रानी नंबर 786’, ‘रानी चली ससुराल’, ‘रानी बनल ज्वाला’, ‘मैं रानी हिम्मत वाली’ और ‘राउडी रानी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। सब से खास बात तो ये है कि एक्ट्रेस रानी ने एक पंजाबी फिल्म ‘आसरा’ में अभिनय किया है। वहीं रानी चटर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मायके का टिकट कटा दी पिया’ के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। 

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी (सबीहा शेख) की कुछ संक्षिप्त जानकारी : 

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

  • रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर, 1989 को मुंबई में हुआ था, वर्तमान में वो 36 साल की है। 
  • वह एक मुस्लिम परिवार से सम्बन्ध रखती है। 
  • रानी चटर्जी ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 2004 में आई हुई फ़िल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ से की थी, जो कि काफी सुपरहिट रही थी। 
  • इस फ़िल्म में रानी के साथ मनोज तिवारी भी लीड रोल में थे, जो कि आज के समय में जाने-माने राजनेता भी है।
  • रानी ने कई फ़िल्मों और वेब सीरीज़ में काम किया है।
  • रानी चटर्जी को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन माना जाता है।
  • रानी चटर्जी ने अपना नाम बदलने की वजह बताई थी कि जब उनकी फ़िल्म की शूटिंग मंदिर में हो रही थी, तब डायरेक्टर को डर था कि अगर रानी का असली नाम बताया जायेगा, तो बड़ा बवाल हो सकता है। 
  • वहीँ डायरेक्टर ने भीड़ के सामने ही रानी का असली नाम रानी बता दिया था। 
  • रानी के परिवार को उनका नाम बदलने से नाराज़गी थी, लेकिन बाद में उन्होंने समझा लिया कि यह नाम उन्हें तरक्की दिला सकता है। रानी को उन्हें हिन्दू नाम से काफी तरक्की मिली।