कच्छ (गुजरात) : आमतौर पर बच्चों के बोरवेल में गिरने की घटनायें सामने आती है, ऐसे में अब चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जो कि पहली बार है, मामला है गुजरात के कच्छ जिले के भुज तालुका के कंडेराई गांव में एक 22 साल की युवती 500 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही। राहत टीम और भुज फायर डिपार्टमेंट की टीम के साथ एसपी,एसडीएम, पुलिस समेत अधिकारियों का काफिला मौजूद है। एनडीआरएफ की टीम, बीएसएफ की टीम पहुंच गई है। ये हादसा सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे का बताया जा रहा है। अभी तक बोरवेल के अंदर गिरी युवती की स्थिति क्या है वो पता नहीं चल पा रही है। राहत कार्य में टीमें जुटे होने की जानकारी सामने आ रही है।
युवती का नाम इंदिराबेन कानजी मीणा है जो बोरवेल के अंदर तकरीबन सोमवार की सुबह पांच बजे गिर गई थी। जब घर के लोग जागे तो युवती घर में नहीं थी। लोगों ने देखा कि बोरवेल के अंदर से आवाज आ रही है तो युवती के भाई ने तुरंत खेत मालिक को संपर्क किया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य की इंतजाम किया गया।
पुलिस ने बताई हैरान करने वाली बात :
स्थानीय पुलिस ने बताया है कि ये प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है क्योंकि 22 साल की युवती बोरवेल के अंदर नहीं गिर सकती है। इतनी उम्र की युवती उसके अंदर नहीं जा सकती है। जानकारी मिली है कि इस युवती की रात को सगाई हो गई थी। उसके बाद उसके मंगेतर का कॉल आया था जिससे वह बात कर रही थी, इसी बीच दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी। युवती जोर जोर से बात कर रही थी। अब सुबह ये घटना होने की जानकारी मिल रही है। हो सकता है गुस्से में युवती बोरवेल में गिरी हो अथवा कूद गई हो।
युवती स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस घटना की सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज एम,राणा तुरंत मौके पर पहुंच कर स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी। तुरंत ही फायर विभाग समेत कच्छ एसपी की टीम बचाव में जुट गई। बोरवेल में ऑक्सीजन और कैमरा डाला गया है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। कच्छ के डीएम अमित अरोड़ा ,पश्चिम कच्छ एसपी विकास सूंदा समेत एसडीएम अनिल यादव और उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। युवती अभी भी बोरवेल के अंदर फंसी हुई है 490 फीट पर युवती दिखाई दे रही है मगर ये कहना अभी मुश्किल है कि वो जिंदा भी है या नहीं, उसे निकालने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।



