दो पत्नियों के बीच में फंसा पति, गुस्से में पत्नि ने कर दिया भयानक काण्ड।

रायपुर : कुछ लोग दो पत्नियाँ रखते है, ऐसे ही एक व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, जिसकी जानकारी सामने आई है। अब दोनों पत्नियांउस पर आफत बन गई हैं। एक के पास जाने से दूसरी नाराज हो जाती है। पहली पत्नी के पास जाने से नाराज दूसरी पत्नी ने उसकी जान लेने की कोशिश की है, अब दोनों पाटों के बीच में पति के लिये बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। घटना में जानकारी सामने आई है कि रात में पति के सोने के बाद एक पत्नि ने गैस सिलेंडर को खोल दिया और उसमें आग लगा दी। इससे पति आग से बुरी तरह झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पुलिस के मुताबिक, उरला के हीरा नगर निवासी शिव कुमार बंजारे की दो पत्नी है। एक रूखमणी है। दूसरी सुरुज बाई है जो कि रावांभाठा में रहती है। दूसरी पत्नी सुरुज बाई शिवकुमार को पहली पत्नी के पास नहीं जाने के लिए कहती थी। उससे मिलने से मना करती थी। इसी तरह पहली पत्नी दूसरी से नहीं मिलने के लिए कहती थी। इसके बावजूद शिव कुमार दिन में अपनी पहली पत्नी रूखमणी से मिलकर रावांभाठा में दूसरी पत्नी सुरुज बाई के पास गया। रात में सुरुज बाई ने पहली पत्नी से मिलने पर आपत्ति जताते हुए विवाद किया, दोनों के बीच बड़ा बवाल हुआ।

शिवकुमार ने उसे डांटकर शांत तो करा दिया, लेकिन उसके बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया। सुरुज ने पैसे मांगे और जमीन अपने नाम पर करने को कहा। शिवकुमार ने इससे भी इंकार कर दिया। इसके बाद रात में शिव खाना खोकर सो गया। इसी बीच रात करीब 11.30 बजे सुरुज बाई ने गैस सिलेंडर चालू कर दिया, जिसके बाद कमरे में गैस भर गई। इसके बाद आग लगा दी। इससे शिव कुमार बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना मुजगहन को वर्मा अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़ित, शिव कुमार बंजारे (48 वर्ष), ने मरणासन्न बयान में बताया कि उसकी दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी, जो रावांभाठा क्षेत्र की निवासी है, अक्सर पैसे और जमीन-जायदाद को अपने नाम करने की मांग करती थी।

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

मृत्युपूर्व बयान में शिव कुमार ने अपनी पत्नी सुरुज बाई पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसने गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा दी। बयान के आधार पर पुलिस ने सुरुज बाई के खिलाफ पति की हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज कर लिया है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति का ईलाज चल रहा है। वहीँ अब महिला को जेल भेजने की जानकारी सामने आई है।