भिलाई : बदमाश लगातार कहीं ना कहीं अपनी बदमाशियां करते रहते है, राजधानी रायपुर में ऐसे ही कुछ फायरमैन ने कई गाड़ियों में आग लगाई थी, अब यहाँ एक नया मामला आ खड़ा हुआ है, मंगलवार की शाम को एक बिल्डर की कार को बम से उड़ाने की कोशिश की गई है। घटना में सामने आया है कि मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे एक युवक ने कार के नीचे बम लगाया और वहां से तुरंत ही भाग गया। उसके जाने के कुछ समय बाद बम कार में बड़ा धमाका हो गया, हालांकि धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल जरुर बन गया है। धमाके से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस मामले की जांच शुरू की गई है।
सीसीटीवी में बम लगाता हुआ दिखा संदिग्ध :
मामले में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार की शाम करीब छह बजे की है। कुरुद रोड कोहका स्थित महोबिया बिल्डर्स के आफिस के सामने बिल्डर प्रकाश महोबिया के भांजे व फर्म के पार्टनर संजय बुंदेला की कार खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज में शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर कार के पास जाकर कार के नीचे एक बम लगाते दिखा है। उसके जाने के करीब एक मिनट के भीतर ही वो बम धमाका हो गया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी युवक ने टाइमर सेट कर के बम लगाया था। हालाँकि ऐसा है या नहीं ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
दूर तक सुनाई दिया धमाका :
महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
बम का यह धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कुछ दूर तक सुनाई दी। वहीं घटना के समय बिल्डर प्रकाश महोबिया, उनका भाजा संजय बुंदेला सहित फर्म के अन्य कर्मचारी ऑफिस में ही थे। धमाके की आवाज सुनकर वे लोग बाहर निकले, लेकिन बम के धुंए के चलते कुछ देर तक कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखा, लेकिन दोनों हड़बड़ा गये। धुंआ खत्म होने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है। फोरेंसिक की टीम धमाके के बाद विस्फोटक का पता लगा रही है। अभी तक घटना का कारण और आरोपी के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। वहीँ इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच की बात कही है।



