कोलकाता (प.बंगाल) : अवैध संबंधों को लेकर कई मामले लगातार सामने आने लगे है, जो कि भयानक कदम की तरफ बढ़ जाते है, ऐसे ही कोलकाता में गुरुवार रात को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां बिजी रोड पर एक युवती की हत्या से हड़कंप मच गया है। यह नृशंस हत्या ईएम बाईपास के मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में हुई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार की रात इलाके के एक रेस्टोरेंट के सामने अचानक एक नाबालिग लड़के ने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। महिला ने जान बचाकर भागने की कोशिश की। साथ ही वह आसपास के लोगों से मदद के लिए चिल्लाने भी लगी। तभी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब महिला को लहूलुहान हालत में देखा तो वे उसे कोलकाता के एनआरएस अस्पताल ले गए। लेकिन हमले में बुरी तरह घायल युवती ने आज सुबह दम तोड़ दिया है। यह घटना सरे आम घटी है।
मृतक युवती का नाम राफिया शकील था और उसकी उम्र 24 साल थी। वह राजारहट की रहने वाले थी। वहीं, हमला करने वाले नाबालिग 16 साल का लड़का है। उसकी मां का नाम शहजादी फारूक और पिता का नाम एम डी फारूक अंसारी है। घटना में शामिल एक और व्यक्ति का नाम वसीम अकरम (22) है। इस घटना को इन्हीं तीन लोगों ने अंजाम दिया है।
नाबालिग के पिता का मृतका के साथ था अवैध संबंध :
इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़के के पिता के साथ उस युवती का अवैध संबंध था। बीती रात जब उसने अपने पिता के साथ दूसरी युवती को देखा तो उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। नाबालिग के साथ कल रात उसकी मां व एक और व्यक्ति मौजूद था। पुलिस सूत्र से मिली जानकारी अनुसार, नाबालिग ने अपनी मां के इशारे पर उसने यहाँ हत्या की है।
रेस्टोरेंट में चाय पी रहे थे पिता-युवती :
महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
गुरुवार रात करीब 8:50 बजे युवती और फारूक अंसारी बाईपास किनारे एक रेस्टोरेंट में बैठकर चाय पी रहे थे। तभी तीन लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। फारूक की पत्नी शहजादी फारूक और उनके 16 साल के बेटे के अलावा वहां आरोपियों में वसीम अकरम नाम का एक युवक भी था। वह नाबालिग का चचेरा भाई है। फारूक उन्हें देखते ही मौके से भाग गया था। लेकिन युवती राफिया शकील उनके हत्थे चढ़ गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। युवती को गंभीर रूप से घायल अवस्था में रात ही एनआरएस अस्पताल ले जाया गया लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से आज तड़के युवती की मौत हो गई।
तीनों आरोपी गिरफ्तार :
नाबालिग, उसकी मां और वहां मौजूद एक और व्यक्ति को प्रगति मैदान थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले में इस्तेमाल हथियार आरोपी से बरामद कर लिया गया है। इधर, फारूक अभी भी फ़रार है। पुलिस ने बताया कि उसका फोन बंद है। उससे सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। खुलेआम होने वाली इस घटना से प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप गई, क्षेत्र में इस काण्ड के बाद दहशत का माहौल बन गया है।