सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की विवादित टिप्पणी, मामले में खड़ा हुआ विवाद।

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही ये प्रारंभ हो गया। बजट सत्र से पहले आमतौर पर लोग टैक्स में कटौती के साथ ही सरकार से राहत की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, बजट सत्र से पहले उम्मीद से उलट एक नया विवाद जरूर आ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कामों को गिनाया। इसमें किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। ऐसा पहले भी ही होता आया है। इस पर कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने ऐसी टिप्पणी कर डाली जिससे पूरा राजनीतिक माहौल ही गर्म हो गया।

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति को ‘पूअर लेडी’ कह दिया। संयुक्त अभिभाषण में हिस्सा लेने के बाद मीडिया के सामने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे। तीनों आपस में बात कर रहे थे। इसके बाद संसद का माहौल गर्मा गया।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद में अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को अस्वीकार्य बताते हुए शुक्रवार को कहा कि ये टिप्पणियाँ ”खराब स्वाद वाली” और “दुर्भाग्यपूर्ण” थी। इससे पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि ये नेता हिंदी जैसी भारतीय भाषाओं के मुहावरे और विमर्श से वाकिफ नहीं हों, इसलिए इस तरह की गलत धारणा बना ली। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘किसी भी मामले में, ऐसी टिप्पणियां गलत, दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं।’’

सोनिया गांधी की टिप्पणी पर राष्ट्रपति भवन का बयान :

राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘‘संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं ने ऐसी टिप्पणियां की हैं, जो स्पष्ट रूप से पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, इसलिए ये अस्वीकार्य हैं।’’ राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के मुताबिक, इन नेताओं ने कहा है कि राष्ट्रपति अंत तक ‘‘बहुत थक गई थीं’’ और वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी अपमानजनक है।

महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

बयान में कहा गया है कि, ‘‘राष्ट्रपति भवन यह स्पष्ट करना चाहता है कि यह धारणा पूरी तरह गलत है। राष्ट्रपति किसी भी समय थकी नहीं थीं। वास्तव में, उनका मानना ​​है कि हाशिए पर पड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के लिए बोलना, जैसा कि वह अपने संबोधन के दौरान कर रही थीं, कभी भी थकाऊ नहीं हो सकता है।’’

सोनिया गांधी ने क्या कहा?

दरअसल, राष्ट्रपति द्वारा संसद की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण समाप्त करने के तुरंत बाद, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को अभिभाषण पर चर्चा करते देखा गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सोनिया गांधी को यह कहते हुए सुना गया, ‘‘राष्ट्रपति, अंत तक बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं… Poor Thing’’

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मामले पर कहा :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया। दूसरी सदस्य तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ गई। उन्होंने राष्ट्रपति को Poor Thing कहा, गरीब कहा, चीज कहा, थकी हुई कहा। ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी सम्मानीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है।