निकाय चुनाव के लिये भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता को मिलेंगे बड़े लाभ।

रायपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया गया। घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र नाम दिया गया है। जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया है। इस अवसर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, सह संयोजक सुनील सोनी सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित हुये।

इस अवसर पर घोषणा पत्र जारी करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, अटल संकल्प पत्र के सभी वादों को शत प्रतिशत पूरा करेंगे। कांग्रेस ने निकायों में अराजकता फैलाई  निकायों को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया है। हमारी सरकार में सभी निकाय स्वच्छ और सुन्दर बनेंगे।  वहीँ घोषणा पत्र के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि, वादे पूरे कर सकने वाले ही वादे ही शामिल किये गए हैं। साढ़े तीन हज़ार सुझाव हमें मिले है। सभी 10 नगर निगमों में पृथक से घोषणा पत्र जारी किया जायेगा, इस अवसर पर प्रेस और मीडिया के कई साथी भी शामिल हुये। 

महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA