नशे में धुत दूल्हे ने किया ऐसा काम कि बाराती और घराती में जमकर चले लात-घूंसे, बैरंग लौटी बारात, सामने आया हैरान करने वाला मामला।

बरेली (उ.प्र.) : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शादी समारोह में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ नवाबगंज तहसील स्थित क्योलड़िया ग्राम में पहुंची बारात में हंगामा हो गया। मामले में सामने आया है कि नशे में धुत्त दूल्हे ने दुल्हन की जगह उसकी सहेली को वरमाला पहना दी, इसके बाद बड़ा बवाल मचा और दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। शादी भी रद्द हो गई साथ ही यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा। पुलिस ने दूल्हा शांति भंग में पकड़ लिया और बारात वापस हो गई। बरेली के थाना क्योलड़िया इलाके के एक गांव में शनिवार रात विवाह समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया था, जब शादी के समय नशे में धुत दूल्हे ने होने वाली अपनी दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी थी। 

दुल्हन ने होने वाले दूल्हे को मारा थप्पड़ :

साथ ही दुल्हे की इस हरकत से नाराज होकर नई नवेली दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसने गुस्से में आकर होने वाले दूल्हे को थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद दोनों परिवार में तीखी बहस शुरू हो गई और हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर कुर्सियां और लात-घूंसे चलने लगे। बाराती और घराती के बीच देर तक हंगामा होता रहा। स्थिति बिगड़ने पर थाना पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बारात को बिना शादी किए ही लौटना पड़ा।

नशे में था दूल्हा :

बताया जा रहा है कि नवाबगंज तहसील स्थित क्योलड़िया ग्राम में शनिवार शाम बरखेड़ा से एक बारात आई। सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच दूल्हे के दोस्तों ने उसे खूब शराब पिला दी थी जिससे वह लड़खड़ा गया और मंच पर आधी रात में वरमाला का कार्यक्रम हुआ। दुल्हन ने दूल्हे को पहले वरमाला डाल दी। जब नंबर दूल्हे का आया तब वह नशे में चूर दूल्हे को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। दुल्हन सजी हुई मंच पर खड़ी हुई थी उसके साथ ही एक अन्य सजी हुई लड़की भी थी। दूल्हे को कुछ समझ नहीं आया और शादी में पहुंचे बराती खाना खाने और नाच गाने में व्यस्त थे। वहीं, दूल्हा पहले से ही शराब के नशे में था। आरोप है कि वह अपने होश में नहीं था। जब जयमाला का समय आया तो दूल्हे ने अपनी वरमाला दुल्हन को ना पहनाकर उसकी दोस्त के गले में डाल दी, जिससे बवाल मच गया। 

दुल्हन ने शादी से किया इंकार :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

वहीँ इस घटना से नाराज नई नवेली दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। गुस्से में आकर अपने होने वाले पति को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद घराती और बारातीयों के बीच बहस शुरू हो गई। शादी झगड़े में तब्दील हो गई। सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्तों को हिरासत में लिया। शांति भंग करने के आरोप में चालान भी कर दिया। इसके बाद पुलिस की जांच में पता चला कि दूल्हे के दोस्तों ने अवैध शराब एक व्यक्ति से खरीदी थी और दूल्हे को पिला दी थी। शराब पीने से दूल्हे को नशा हो गया। पुलिस ने अब शराब की सप्लाई करने वाले व्यक्ति की भी तलाश की है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है दुल्हन के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर भी दी, जिसमें उन्होंने दूल्हे के परिवार वालों पर दहेज मांगने का आरोप भी लगाया गया है।