कानपुर (उ.प्र.) : भाजपा की तेजतर्रार नेता नाजिया इलाही खान के पीछे कट्टरपंथी लगातार पड़े हुये है, ऐसे में हर पल उनकी जान को खतरा है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर उनके पास कुछ भी नही है, ये तो तकदीर ही है , कि वो बार – बार बच जाती है, वहीँ सामने आई जानकारी के अनुसार भाजपा की अल्पसंख्यक नेत्री नाजिया इलाही खान एक्सीडेंट के बहाने बड़ा पर हमला हुआ है। एक्सीडेंट के जरिए उनकी हत्या करने की कोशिश की गई है। ये आरोप नाजिया इलाही खान ने लगाए हैं। उन्होंने बताया है कि मैं अपनी दोस्त प्रिया चतर्वेदी और एक अन्य 19 वर्षीय युवती के साथ महाकंभ में स्नान करने के लिए जा रही थी। एटा से ही कुछ मुसलमानों (नाजिया इलाही ने मुल्ला कहा) ने हमारी कार का पीछा किया और जोरदार टक्कर मार दी।
इसको लेकर नाजिया ने एक्स प्लेटफॉर्म एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। वीडियो में नाजिया इलाही खान रोते हुए कहती हैं कि मैं दिल्ली से सभा करके निकली और कुंभ में गंगा स्नान के लिए आ रही थी। जैसे ही हम लोग एटा पहुंचे, वहां से कुछ मुसलमानों ने हमारा पीछा शुरू कर दिया था। मैं थी और प्रिया चतुर्वेदी जो कि स्पॉटलाइट विद प्रिया यूट्यूब चैनल चलाती है और हमारे साथ एक और बच्ची भी थी। प्रिया अपने चैनल पर सनातन धर्म का प्रचार करती है।
नाजिया बताती हैं कि मुल्लों ने बड़ी ही बेरहमी से हमारी कार का एक्सीडेंट किया है। उसमें प्रिया की तो पूरी खोपड़ी खुल गई है। उसके लिए दुआ कीजिए कि वो बच जाए। मेरे हाथ में चोट लगी है। काफी खून बह रहा है (रोते हुए)। भाजपा नेत्री कहती हैं कि मुसलमानों का टार्गेट शुरू से ही मैं थी, लेकिन प्रिया सामने आ गई और उसने इसे अपने ऊपर ले लिया। मेरी मदद कीजिए। ऐसे परिस्थिति में अपनी दोस्त की हालत का जिम्मेदार खुद को मानते हुये वह काफी रोने लगी।



