बांका (बिहार) : जुआ जिस प्रकार का भी हो उसकी लत बुरी होती है, एक बार नुकसान में फंसने के बाद निकलना मुश्किल हो जाता है और फिर ना सोचा जाने वाला अंजाम सामने आता है, ऐसे ही बिहार के बांका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने ऑनलाइन गेम Dream 11 और कैसीनो की लत में अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की उम्र 38 साल थी और उसने मंगलवार देर शाम अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सुशांत कुमार सिद्धू के रूप में हुई है। इस घटना से परिजन काफी गमगीन है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
क्या है पूरा मामला?
कई बार लोगों को ऑनलाईन गेम खेलने के ऑफर आते है, ऐसे ही सुशांत भी ड्रीम 11 से करोड़पति बनने का सपना देख रहा था लेकिन इस सपने के चक्कर में उसके ऊपर करोड़ों रूपये का कर्ज हो गया। विजयनगर मोहल्ले के 38 साल के सुशांत पर कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया और उसके आड़ ये दबाव इतना बढ़ा कि उसने मंगलवार देर शाम अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बांका के टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें सुशांत ने ऑनलाइन गेम और कर्ज का जिक्र किया है, जिसमें उसने बड़े नुकसान की बात कही है।
सुसाइड नोट के मुताबिक, सुशांत 2021 में लॉकडाउन के दौरान बांका आया था। यहां एक दुकानदार के जरिए उसे ड्रीम 11 और कैसीनो की लत लग गई। उसकी आईडी से लगातार नुकसान हो रहा था। कभी-कभी जीतता भी था, लेकिन नुकसान की रकम बढ़ती गई। अब यह रकम 2 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। उसने लिखा कि पहले दिवाकर यादव से ढाई लाख रुपये कर्ज लिए, फिर 50 हजार रुपये और लिए। सुशांत ने खुद को इसके लिए दोषी मानते हुए माफी मांगी है।
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
सुशांत विजयनगर चौक पर ईंट का कारोबार करता था। उसके पिता श्रवण साह की शिवाजी चौक पर किराना दुकान है। उन्होंने बताया कि कर्ज देने वाले लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। इसी तनाव में आकर सुशांत ने खुदकुशी कर ली। पुलिस मौके पर पहुंच और परिजनों के बयान पर केस दर्ज करने की बात कही, जिसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी। ऐसे ही कई युवा इन ऑनलाईन खेलों में बर्बाद हो रहे है। जिसका अंजाम भयानक हो रहा है।



