रायपुर : कई बार ऐसी घटनायें सामने आई है कि अधिकारियों के उपर उनके मातहत ने हमला कर दिया हो, ऐसे ही रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र के मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) कैंप में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तैनात एक सिपाही ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से कैंप में हड़कम्प मच गया।
घटना में मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार उम्र 32 साल ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया उम्र 56 साल की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना देर रात उस समय हुई जब सिपाही और एएसआई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। गोली लगते ही एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ अब आरोपी सिपाही को कैंप में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



