पेट्टा (केरल) : केरल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय महिला इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी मेघा का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। मेघा मूल रूप से पथानामथिट्टा के कूडल की रहने वाली थी, जो पेट्टा के पास पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मेघा एम के रूप में हुई है, जो तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन विंग में तैनात थी। घटना की जांच करने वाली पेट्टा पुलिस ने इसे आत्महत्या का संदिग्ध मामला बताया है। वहीँ इस मामले में पुलिस ने बताया है कि मेघा का शव पेट्टा और कोचु वेली के बीच पेट्टा रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर मिला है।
उक्त घटना में सोमवार को पेट्टा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मेघा मृत पाई गई। पेट्टा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह एक संदिग्ध आत्महत्या का मामला है। ट्रेन के लोको पायलट ने पुलिस को बताया कि उसने एक महिला को रेलवे ट्रैक पर कूदते हुये देखा है। पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव परिवार को सौंप दिया गया है। ये जानकारी पेट्टा पुलिस ने दी है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
वहीँ इससे पहले भी हैदराबाद में एक एक्सीडेंट में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी। हैदराबाद के हयातनगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में 57 साल के पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी। आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस ने एएसपी टी. एम. नंदीश्वर बाबजी को टक्कर मार दी थी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



