सोशल मीडिया : कुछ लोग इतने ज्यादा काम पसंद होते हैं कि किसी भी परिस्थिति में वो अपने काम से समझौता नहीं करते। अपनी शादी के दिन भी कुछ दूल्हे फोन पर लगे हुए दिखाई देते हैं। कुछ ऐसा ही हो रहा था एक शादी में, जब दुल्हन अपने होने वाले पति को आंखों से ही हड़का देती है। ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस मामले में बाद दुल्हन काफी भड़की हुई दिखी लेकी स्थिति ऐसी थी कि सिर्फ नजरों से ही हड़काया।
हाल ही में पारंपरिक शादी से जुड़ी एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें दूल्हा बीच में ही फोन पर बात करने लगता है। इस पर जिस तरह का रिएक्शन दुल्हन देती है, उसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मज़े ले रहे हैं। ज़रूरी बिजनेस कॉल के चक्कर में होने वाली पत्नी का जो रूप दिख जाता है, उसे देखकर लोग दिलचस्प प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसे ही यह मामला भी सामने आया है।
फोन हाथ में आते ही भड़की दुल्हन :
इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान ही दूल्हे के हाथ में कोई रिश्तेदार फोन पकड़ा देता है। ज़रूरी कॉल लेते दूल्हे को दुल्हन एक पल के लिए देखती है, फिर कुछ इशारा करते हुए गुस्सा करती है। इतना ही नहीं वो उसके हाथ से फोन छीन लेती है और कॉल कट कर देती है। दुल्हन की ये प्रतिक्रिया देखने के बाद नेटिजेंस भी कहां चुप रहने वाले थे, इस वीडियो पर कमेंट्स की भरमार लग गई है। मामले सोशल मीडिया में बवाल पकड़ लिया है।
‘दहेज में एक ड्रम भी आया है’
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tv1indialive नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे 2 दिनों के अंदर 1.2 करोड़ लोगों ने देख लिया है, जबकि 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ यूज़र्स ने दुल्हन की तारीफ की तो कुछ ने कहा कि वो काफी कंट्रोलिंग है। वहीं एक प्रयोगकर्ता ने तो मुस्कान-सौरभ वाले केस से संदर्भ लेते हुए लिखा- ‘दुल्हन दहेज में एक ड्रम भी लाई है।’ यहाँ देखें विडियो https://www.instagram.com/reel/DHkwVC9Ni23 आपको बता दें की सौरभ हत्याकांड इस समय सुर्ख़ियों में है, जिसमें नीले ड्रम पर मीम्स बन रहे है, कुछ ऐसा ही इस विडियो के साथ भी हो रहा है।



