सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही, 16 नक्सली ढेर, दो जवान घायल, मिले कई आधुनिक हथियार।

सुकमा : सुबह से ही नक्सलियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जानकारी सामने आ रही है, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सली मारे जाने की जानकारी मिली हैं। इंसास और SLR समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। एक साल के अंदर अब तक 410 नक्सली मारे जा चुके हैं।

हथियार बदलाव नहीं ला सकते : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 16 नक्सलियों के मारे जाने के बाद कहा कि हथियार रखने वाले और हिंसा का सहारा लेने वाले बदलाव नहीं ला सकते, शांति और विकास ही ला सकते हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिख कहा कि नक्सलवाद पर एक और प्रहार! हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को मार गिराया और स्वचालित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार 31 मार्च, 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हथियार और हिंसा बदलाव नहीं ला सकते, शांति और विकास ही ला सकते हैं। सभी आत्मसमर्पण करके अपना जीवन नये सिरे से शुरू करें, सरकार आपकी मदद करेगी।

बस्तर आईजी ने की 16 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि :

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने अपडेट देते हुए बताया कि 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। खबर है कि इस मुठभेड़ में डीवीसीएम जगदीश ढेर हो गया है। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 15 नक्सली मारे गए है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में हुई है। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

दो जवान घायल, अस्पताल में हुए भर्ती :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

सुकमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों के उपस्थिति की सूचना परब 28 मार्च को जिला सुकमा डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान में रवाना हुए हुई। अभियान के दौरान आज सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल और आस-पास क्षेत्रों की सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है। जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। मुठभेड़ में डीवीसीएम केडर के नक्सलिक जगदीश के भी मारे जाने की खबर है। हाल ही में 25 लाख का नक्सली सुधाकर भी मार गिराया गया था। मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें सुकमा के स्थानीय अस्पताल में लाया गया है। केरलापाल वही क्षेत्र है। जहां नक्सलियों ने पूर्व कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन को बंधक बनाया गया था। जिसे छुड़ाने के लिए नक्सलियों से बातचीत करनी पड़ी थी।

मौके से मिला हथियारों का जखीरा :

मुठभेड़ स्थल से जवानों को मौके से 10 से ज्यादा एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार मिले हैं। इससे स्पष्ट होता है कि वहां पर नक्सलियों के बड़े लीडर जमा हुए थे। ऐसे में अन्य बड़े नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। वर्तमान समय पतझड़ का चल रहा है। ऐसे समय में नक्सल एरिया में सर्चिंग करना जवानों के लिए काफी परेशानी का काम होता है। क्योंकि पतझड़ होने से नक्सलियों को जवानों के आने की जानकारी मिल जाती है। पत्तों के ऊपर जवानों के चलने से आवाज होती है। जिससे नक्सलियों को भनक लग जाती है। वहीँ बीजापुर जिले में शनिवार तड़के नक्सलियों के लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक महिला घायल हो गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विस्फोट सुबह करीब 6.30 बजे भैरमगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बोडगा गांव के पास हुआ था।