‘सौगात-ए-मोदी’ कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के 150 महिलाओं और बच्चों को मिली सौगात किट।

रायपुर : देशभर में रमजान चल रहा है, वहीँ मुस्लिम समुदाय ईद की खुशियाँ भी मना रहे है, 31 मार्च को देशभर में ईद मनाई जायेगी। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर आज शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में  “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के 150 महिलाओं एवं बच्चों को सौगात किट भेंट की गई है, इस किट को पाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काफी ख़ुशी जताई है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्दीकी ने कहा कि आज मुसलमान जागरूक हो गया है। भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताने की साजिशें अब नाकाम हुई हैं। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों का साथ पहले ही आदिवासी, अनुसूचित जाति, और पिछड़ा वर्ग ने छोड़ दिया, अब मुस्लिम समुदाय भी भाजपा के साथ जुड़ गया हैं।

इस अवसर पर सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा पार्टी विथ डिफ्रेंस इसीलिए है क्योंकि यह “सेवा ही संगठन“ के मूलमंत्र पर समाज के हर वर्ग के कल्याण का काम सतत् करती है। हम सत्ता नहीं, सेवा के लिए राजनीति करते हैं। इसीलिए तमाम विपक्षी दल आज बेचैन हैं और लगातार अफवाहों व साजिशों के जरिये मुस्लिमों को गुमराह कर रहे हैं लेकिन वे अपनी बदनीयती में कतई कामयाब नहीं होंगे। इस तरह सिद्दीकी ने मुस्लिम समुदाय की जागरूकता को दर्शाया है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने आगे कहा है कि मोर्चा के तत्वावधान में आगामी बैशाखी, गुड फ्राईडे, ईस्टर आदि पर्वों पर भी हर घर जाकर उन्हें त्यौहार की बधाई और भेंट देकर मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनकी खुशियों में शरीक होंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने भारत मां की गोद में जन्म लिया है और इसलिए हम सारे त्यौहार मिल-जुलकर मनाते हैं।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने भी कार्यक्रम में उपस्थित मुस्लिम भाई बहनों को रमजान और ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार में सभी वर्गों के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य हो रहे है। कांग्रेस ने हमेशा देश को गुमराह करने का काम किया है। आज देश के मुस्लिम जागरूक हो गए है उन्हें देश का विकास करने वाला चाहिए इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे है। इस तरह उन्होंने मोदी सरकार और भाजपा की प्रशंसा की।